RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

प्रधानमंत्री श्री मोदी के शहडोल के कार्यक्रमों की व्यवस्थाएँ दुरूस्त हों : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल /मध्यप्रदेश 01 जूलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एक जुलाई को शहडोल प्रवास पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री यहाँ लालपुर और पकरिया में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रमों की व्यवस्था में कोई भी कमी नहीं छोड़ी जाए। सभी व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद और दुरूस्त हों। आने वाले हितग्राहियों और जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो। पकरिया का कार्यक्रम प्राकृतिक वातावरण में हो।
मुख्यमंत्री चौहान ने 30 जून को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री श्री मोदी के शहडोल आगमन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में डीजीपी श्री सुधीर कुमार सक्सेना, शहडोल और जबलपुर के कमिश्नर एवं कलेक्टर वर्चुअली शामिल हुए।
बताया गया कि लालपुर में मंच तैयार कर लिया गया है। पकरिया में खुले में बैठक व्यवस्था कर ली गई है। साथ ही मौसम को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएँ भी की गई हैं। डीजीपी और कमिश्नर-कलेक्टर शहडोल ने कार्यक्रमों की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

Related posts

बिहार:नीतीश कुमार के NDA के 220 सीट जीतने के सपने पर pk का कटाक्ष, बोले-जदयू अगले चुनाव में 20 सीट भी नहीं जीत पाएगी।

rktvnews

टैली सोल्युशन्स ने किया ‘एमएसएमई ऑनर्स’ के चौथे संस्करण का अनावरण, उद्यमिता की उत्कृष्टता का जश्न मनाने की तैयारी।

rktvnews

सारण:सरकारी कार्यालयों की सफाई का जिम्मा अब जीविका दीदियों के कंधों पर।

rktvnews

ग्वालियर:अवैध उत्खनन के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई,शासकीय जमीन पर अतिक्रमण में लिप्त दो एलएनटी मशीनें व चार ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 मार्च 25

rktvnews

नवादा:डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने छठ घाट पहुंच डूबते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य।

rktvnews

Leave a Comment