RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

10 जून को बिहिया में केक व्यवसाई की हत्या में संलिप्त 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी।

आरा/भोजपुर 29 जून।10 जून की रात्रि में बिहिया में केक व्यवसाई की हत्या में संलिप्त 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी। इस संबंध में भोजपुर पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर के नेतृत्व में बिहिया थाना और पुलिस बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया था फलस्वरूप टीम द्वारा अभियुत्कों के बारे में सूचना एकत्र कर उनको गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में बिहिया थाना क्षेत्र के जमुआ निवासी स्व दिनेश यादव के पुत्र गुड्डू कुमार यादव, कुलई निवासी रामसुंदर यादव के पुत्र कमलेश कुमार उर्फ कमलवास यादव, कुलई के ही निवासी लालबिहारी यादव के पुत्र उमेश यादव उर्फ तबेला यादव,बिहिया के वार्ड no 8 निवासी स्व महावीर प्रसाद के पुत्र ललबाबू प्रसाद ,बिहिया थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी भगवान यादव के पुत्र दसई यादव,बिहिया थाना क्षेत्र के ही बेलवानिया निवासी रजन नट के पुत्र धनजी नट शामिल है।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक देशी कट्टा,3 मोबाइल और एक मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्तों में गुड्डू यादव और कमलेश कुमार उर्फ कमलास यादव का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है जिनका बिहिया थाना में कांड दर्ज है।गिरफ्तार अन्य अभियुक्तों के भी आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है।

Related posts

बालिकाओं को मिलिट्री ज्वाइन करने के लिए मिलिट्री के अधिकारी करेंगे जागरूक!सिविल-मिलिट्री लाइजन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

सारण:प्रमंडलीय आयुक्त ने नीलाम पत्र वाद एवं राजस्व न्यायालय में संचालित वादों की की समीक्षा।

rktvnews

पूसा संस्थान के 504 बिस्तरों वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रावास “मधुमास” का केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा शुभारंभ।

rktvnews

बीबीबीपी अंतर्गत गठित जिला टास्क फोर्स की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित!मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह एवं अनुदान योजना अन्तर्गत अनुदान राशि 21 हजार से बढ़कर 25 हजार।

rktvnews

वैदिक मंत्रोंच्चारण से शुरू हुई हाउसिंग कॉलोनी, आरा में महाशिवरात्रि पूजा।

rktvnews

भिण्ड में विकास की बयार बह रही है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment