RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मै सदन का सदस्य रहूं या ना रहूं,मै भारत के लोगों की लोकतांत्रिक अवाज की रक्षा करता रहूँगा -राहुल गांधी ।

अडानी समूह में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया गया वो पैसा किसका है?-राहुल गांधी का सवाल।

पटना/बिहार(रवि शेखर प्रकाश )26 मार्च। हिंदुस्तान का लोकतंत्र खतरे में है”—राहुल गांधी ने आज इन शब्दों के साथ प्रेस कॉंफ्रेंस में अपनी बाते शुरु की ।इन्होनें सवाल किया -अडानी और मोदी का रिश्ता क्या है?राहुल ने कहाँ की भारतीय जनता पार्टी अडानी समूह से जुड़े सवालों से ध्यान भटकाने के लिये उन पर ओबीसी समुदाय के अपमान का आरोप लगा रही है ।मै अडानी समूह पर सवाल पूछना जारी रखूंगा ।
राहुल ने कहा की “असली सवाल यह है की अडानी समूह में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया गया है,वो पैसा किसका है?उन्होनें दावा किया की उन्हें लोकसभा की सदस्यता से आयोग्य ठहराया गया क्योकिं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे डरे हुये थे की वह फिर सदन में अडानी मामलें पर बोलेगे ।
जब लोग कहते है की राहुल गांधी माफी मांग लेते ,तो राहुल गांधी क्या सोचते है ?
इस पर राहुल ने कहा की मेरा नाम सावरकर नहीं है,मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगता ।हम लोकतंत्र की लड़ाई लड़ रहे है,डरने वाले नहीं है ।मैने मोदी जी के आंखो में ड़र देखा है क्योकिं सदन में मेरा अगला सवाल अडानी समूह पर ही था ।मुझें स्थाई अयोग्य ही क्यों न ठहरा दे, मुझें कोई फर्क नहीं पड़ता ।मै सदन का सदस्य रहूँ या ना रहूँ ,मै सच बोलना जारी रखूंगा ।चाहे मुझें मारे-पीटे जेल में डाल दे ,मै भारत के लोगों के लोक तांत्रिक अवाज की रक्षा करता रहूंगा ।
राहुल ने केम्ब्रिज युनिवर्सिटी में लोकतंत्र पर कही अपनी बात और सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है वाले व्यान पर भी सफाई दी।
राहुल गांधी ने लोकसभा में अयोग्य ठहराये जाने के एक दिन बाद आज प्रेस कॉंफ्रेंस की।

Related posts

भोजुपर डाक प्रमण्डल द्वारा डाक सप्ताह के तहत निकाली गई “पोस्टाथान” वाक रैली।

rktvnews

बागपत:विशेष संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान के तृतीय चरण का जिलाधिकारी ने संयुक्त जिला अस्पताल से किया शुभारंभ।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एन.एच.आर.सी डॉ. योगेश दुबे ने किया वन स्टॉप सेंटर एवं वृहद् आश्रम गृह का निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) तिरुपति के शोधकर्ताओं ने ‘हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था’ की ओर बढ़ने के लिए मेथनॉल और फॉर्मेल्डिहाइड के संयोजन से हाइड्रोजन उत्पादन की एक कुशल विधि विकसित की है।

rktvnews

इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया प्राचीन अहिल्या कुंड के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment