RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उपायुक्त की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई।

लातेहार/झारखंड 23 सितंबर।उपायुक्त हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पेयजल आपूर्ति से संबंधित कार्य, पेयजल स्रोतों की स्थिति, चापाकलों की स्थिति, चापाकलों की मरम्मति इत्यादि से संबंधित विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
इस दौरान उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत “हर घर नल जल” योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु चयनित सभी संवेदको से योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों समीक्षा कर योजना के क्रियान्वयन में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए ससमय कार्यों को पूर्ण करने का निदेश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि योजना की क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो उपायुक्त कार्यालय को अवगत करायें , ताकि समस्या का निष्पादन ससमय सुनिश्चित कर कार्य को गति प्रदान किया जा सके।
बैठक में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्य की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले अंतर्गत प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करें।
बैठक में विधायक मनिका रामचंद्र सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, लातेहार विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, जिला गोपनीय प्रभारी श्रेयांश, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक महतो , संवेदक आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: परीक्षा नियंत्रक के पद मुक्त को ले छात्र जदयू का अनशन छठे दिन भी जारी।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबंधन हेतु अंतर्विभागीय कार्य समूह से संबंधित बैठक।

rktvnews

दुमका: नीलाम पत्र से जुड़े सभी लंबित मामलों का मिशन मोड में त्वरित करें निष्पादन : उपायुक्त

rktvnews

चतरा:#NaamJancho अभियान व मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन को लेकर राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

rktvnews

चतरा:दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन सतर्क, देर शाम उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न पंडालों का निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के गांधीनगर में चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इनवेस्ट) का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment