RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:देर रात सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा।

औचक निरीक्षण में अधिकांश व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक, अनुपस्थित महिला चिकित्सक से मांगा गया स्पष्टीकरण।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)12 जून।जनहित एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने बीती देर रात सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकीय सेवाओं, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।
निरीक्षण के क्रम में महिला चिकित्सक डॉ. प्रतिमा कुमारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाई गईं। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि वह अक्सर ड्यूटी से अनुपस्थित रहती हैं। इससे पूर्व हुए निरीक्षण में भी उनकी अनुपस्थिति दर्ज की गई थी। इस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डिप्टी सुपरिटेंडेंट को संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही, अगले आदेश तक उनके वेतन पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित समय पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।
उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, आपातकालीन सेवा, दवा वितरण केंद्र एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की अधिकांश व्यवस्थाएं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाएं संतोषजनक पाई गईं, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की।
उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर निगरानी एवं सुधार की प्रक्रिया जारी रखी जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार भी उपस्थित रहे और निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी उपायुक्त को दी।

Related posts

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने ‘अमर उजाला संवाद उ०प्र०, स्वर्णिम शताब्दी की ओर’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने मतदाताओ की सुविधा हेतु जारी किए विशेष निर्देश।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज नई दिल्ली में श्री दिल्ली गुजराती समाज के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

rktvnews

NETFLIX के सीईओ टेड सारंडोस ने मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर के साथ किया लंच।

rktvnews

नारनौल:20-21 नवंबर को आईटीआई में होगा युवा महोत्सव-2023!लोक संस्कृति व लोककला को दिया जा रहा बढ़ावा : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बेंगलुरु में द आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना वर्ष समारोह में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment