RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने जनगणना-2027 जागरूकता रथ को दिखाई झंडी।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)29 अप्रैल।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रचार वाहन (जागरूकता रथ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं डिजिटल स्वरूप दिया गया है, जिससे आम नागरिक स्वयं भी इसमें भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) का चरण निर्धारित है। इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर से ओटीपी आधारित लॉगिन कर राज्य, जिला एवं स्थानीय विवरण का चयन करते हुए डिजिटल मानचित्र पर अपने आवास का चिन्हांकन करना होगा। इसके उपरांत मकान एवं परिवार से संबंधित विवरण भरकर सबमिट करने पर SE ID प्राप्त होगा, जिसे संबंधित प्रगणक को उपलब्ध कराना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जनगणना-2027 के बारे में जागरूक करेगा तथा स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस डिजिटल पहल से जुड़ सकें।
कहा कि 16 मई से 14 जून 2026 तक मकानसूचीकरण का कार्य किया जाएगा। इस अवधि में प्रगणक घर-घर जाकर पूर्व में प्राप्त सूचनाओं का सत्यापन करेंगे, जिससे आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित हो सके।
उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि वे जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग करें और स्व-गणना के माध्यम से सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं।

Related posts

जनता के लिए खुद को रख सकता हूं गिरवी:रघुपति यादव

rktvnews

इंदौर:सोशल मीडिया एवं न्यूज़ चैनलों पर प्रसारित एमवाय में बिल्लियों के वीडियो के संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने लिया संज्ञान।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री ने किया श्रावणी मेला का उदघाटन।

rktvnews

एनटीपीसी और भारतीय सेना ग्रीन हाइड्रोजन का उपयोग करके चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति के लिए सहमत।

rktvnews

भोजपुर:मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा मंडल कारा में विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

भोपाल:अटल जी ने लोक कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण में अद्वितीय योगदान दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment