RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS /जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)29 अप्रैल।समाहरणालय सभागार में आयोजित नगर निकायों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने सभी निकायों के अधिकारियों को योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होने नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने, स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी और पेयजल सहित नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने तथा समयबद्ध समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। बैठक में जेएनएसी सह मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक संदीप पासवान, चाकुलिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा सहित सभी नगर निकायों के सहायक नगर आयुक्त, विशेष पदाधिकारी, सिटी मैनेजर, अभियंता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में नगरीय क्षेत्र में बेघरों के लिए आवास योजना, साफ-सफाई की व्यवस्था, पेयजल समस्या, राजस्व संग्रहण, पार्किंग, स्ट्रीट लाईट, नगरीय अबादी को रोजगार से जोड़ने की योजनाओं का क्रियान्वयन, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं आदि की समीक्षा की गयी।
उपायुक्त ने गर्मी के मदेनजर सभी सार्वजनिक जगहों पर घड़ा, सुराही के माध्यम से अस्थाई पेयजल की व्यवस्था 2 दिनों के अंदर सुनिश्चित करने हेतु सभी निकायों के अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ हीं 1 साप्ताह के अंदर चिन्हित स्थानों पर वाटर एटीएम अधिष्ठापित कर चालु कराएं। सभी सार्वजनिक, सुलभ, सामुदायिक शौचालयों में साफ सफाई, बिजली-पानी आदि की व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया। ड्राई जोन अथवा पेयजल की समस्या वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकरों से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। मानगो सहित अन्य नगर निकाय क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई तथा कचरा प्रबंधन हेतु आवश्यक पहल करने का निर्देश देते हुए स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने, लोगों को जागरूक करने एवं सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा फेकने वालों पर जुर्माना वसुली करने का निर्देश दिया। पायलट प्रोजेक्ट के तहत मार्केट प्लेस व प्रमुख सड़कों को रात्रि में अथवा सुबह 5 बजे से पूर्व सफाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त बरसात से पूर्व अभियान चलाकर नालों का सफाई का कार्य पूर्ण कर लेने, डोर टू डोर कचरा संग्रहण एवं नागरिक समस्याओं की निराकरण के लिए समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। नगर निकायों के सहायक नगर आयुक्तों, विशेष पदाधिकारियों को प्रतिदिन फील्ड का स्वयं निरीक्षण करने और सफाई पर विशेष निगरानी रखने को कहा। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए अभी से तैयारी करने और जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
नागरिक सुविधाओं के तहत विभिन्न मोहल्लों में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सुविधाओं, सेवाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने, नियमित चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए जीर्णोदार से संबंधित जल्द पुरा करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त स्ट्रीट लाईट ठीक से काम कर रहा है या नहीं इसके माॅनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया।
नगरीय आबादी को सरकार की विभिन्न आजीविका संवर्धन की योजनाओं के माध्यम से जोड़ते हुए रोजगार, स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया। सफाई कर्मियों को मुख्यमंत्री श्रमिक योजना से जोड़ने, जाॅब कार्ड बनाने, सुरक्षा मानकों के तहत कार्य लेने, जरूरी प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
नगरीय क्षेत्रों में सरकारी व गैर सरकारी निर्माण कार्य स्थलों में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नियमित अंतराल पर पानी का छिड़काव करने, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

Related posts

गिरिडीह: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानो का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

वाराणसी :’काशी तमिल संगमम् 4.0′ में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इकाई केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

चतरा:स्वास्थ्य विभाग कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने जयप्रभा मेदांता अस्पताल जाकर जदयू के वरिष्ठ नेता एवं विधायक हरि नारायण सिंह का कुशलक्षेम पूछा।

rktvnews

रामगढ़:जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का हुआ आयोजन।

rktvnews

बिहिया में रुकेगी पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस: केंद्रीय मंत्री आरके सिंह

rktvnews

Leave a Comment