
RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )25 जनवरी।भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के अवसर पर 25 जनवरी 2026 को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने की।
इस अवसर पर मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।![]()
डिस्ट्रिक्ट आईकॉन, नए मतदाता एवं उत्कृष्ट बी.एल.ओ. हुए सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान गढ़वा जिले की डिस्ट्रिक्ट आईकॉन प्रियंका कुमारी को उनके सराहनीय योगदान के लिए सॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं नए मतदाताओं में पवन कुमार, ट्विंकल कश्यप, रानी खातून सहित कुल 9 नवपंजीकृत मतदाताओं को एपिक कार्ड एवं गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त गढ़वा, मेराल, रंका, खरौधी, भवनाथपुर एवं नगर ऊंटरी प्रखंडों के बी.एल.ओ रेणु देवी, सविता देवी, देवन्ति देवी, तिलेश्वरी देवी, अनीता देवी तथा शीला देवी को मतदाता सूची की तैयारी में सराहनीय कार्य करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए दिलाई गई मतदाता शपथ
मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं नागरिकों को मतदाता शपथ दिलाई तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि, जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उराव सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
