RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: शिक्षक नीरज पाल की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अप्रैल।आज बिहार राज्य पाल महासंघ भोजपुर सह माध्यमिक शिक्षक संघ पूर्व अध्यक्ष भोजपुर मुक्तेश्वर उपाध्याय के नेतृत्व मे शिक्षक नीरज पाल की हत्या के विरोध मे कैडल मार्च निकाला गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार राज्य युवा पाल महासंघ के प्रदेश पदाधिकारी जय प्रकाश पाल एवं संचलन प्रधानाध्यापक राजेन्द्र पाल ने किया।
कैंडल मार्च जय प्रकाश नारायण स्मृति पार्क रमना से भीम राव अम्बेडकर साहब के मूर्ति समाहरणालय गेट तक निकाला गया।
मार्च को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की बिहार मे सम्राट सरकार बनते ही लगतार हत्याए हो रही है। जहां शिक्षक सुरक्षित नहीं है उस राज्य की शिक्षा का क्या हाल होगा इस बात को समाज को समझने की जरूरत है।
कैडल मार्च मे शामिल अखिल भारतीय संत समिती के प्रदेश प्रवक्ता स्वामी विक्रमादित्य, शिक्षक सुरेन्द्र प्रसाद,शिक्षक विपिन पाल ने कहा कि दोषी की यथाशीघ्र गिरफ्तारी किया जाए।पाल समाज ने कहा कि कम संख्या में होने के कारण यह समाज समाजिक प्रताड़ाना का शिकार बन रहा है।सरकार गम्भीरतापूर्वक ले कर कार्रवाई करे।

Related posts

थुलासीमाथी मुरुगेसन ने जीता भारत के लिए रजत पदक।

rktvnews

रोहतास: डीएम ने छात्राओं से किया संवाद।

rktvnews

इंदौर जिले में मिलावटखोरों के ‍विरूद्ध चल रहे अभियान को किया जायेगा तेज।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पुण्यतिथि आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:डीडीसी द्वारा कला एवं संस्कृति विभाग की बैठक में अटल कला भवन व कलाकार पेंशन योजना पर विशेष बल।

rktvnews

प्रधानमंत्री से ओपनएआई के सीईओ सैम अल्टमैन ने मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment