RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: आरा परिषदन में युवा जदयू महानगर की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)06 मार्च।युवा जदयू के आरा महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार की अध्यक्षता में आरा परिसदन में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। संचालन देव शर्मा प्रदेश महासचिव ने किया। बैठक में जदयू आरा महानगर के अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे। वही नगर अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि महानगर के हर बूथ पर महानगर कमिटी के मजबूत से मजबूत सदस्य नियुक्त किए जाएंगे। जिससे आने वाले चुनाव में हमारे गठबंधन के प्रत्याशियों को लाभ हो।
बैठक में युवा जिला अध्यक्ष मोनू यादव शामिल हुए मोनू यादव ने कहा की कमिटी का विस्तार मजबूत साथियों के साथ करेंगे और संगठन में पार्टी के प्रति काम करने वाले को ही संगठन में जोड़ने का काम करेंगे जिससे पार्टी को मजबूती मिले। बैठक का मुख्य उद्देश्य आरा महानगर संगठन को मजबूत और धारदार बनाना है और युवा नेताओं से संवाद स्थापित कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योजनाओं को हर घर घर तक पहुंचने और युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने की बात कही गई।प्रदेश महासचिव देव शर्मा ने कहा कि हर समय हम युवाओं के साथ हर संभव खड़े रहने का काम करेंगे हर जगह हर मोड़ पर खड़ा है।युवाओं में जोश भरने के जय प्रकाश चौंधरी के संबोधन के साथ बैठक का समापन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन राजु यादव ने किया। बैठक राजु यादव,रवि सिंह, प्रकाश कुमार सिंह,मुकेश कुमार ,रंजन सिंह, अमरेंद्र सिंह, विकाश यादव,शेषकुमार सिंह, रंजित कुमार, सुरेन्द्र सिंह, प्रेमा देवी,चिंटू यादव, मो सैफ अख्तर , रवि रंजन, अभिषेक सिंह,अनिश्मिश्र,सूरज पांडेय,हरिओम बंसल, मुकुल गुप्ता, लाला यादव, रूपेश श्रीवास्तव, रणवीर गुरु, गुड्डू पांडेय, राहुल,आदि उपस्थित रहे।

Related posts

श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह यज्ञ कथा प्रारंभ!भगवत कथा श्रवण से दोष मुक्ति:कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव

rktvnews

भोजपुर:बड़कागांव महादलित टोला में विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा।

rktvnews

भोजपुर:गर्व की बात है कि बाबु कुँवर सिंह भोजपुर जिला मे पैदा हुए और अंग्रेजो को एक नही,बल्कि तीन बार हराने वाले वीर योद्धा थे:आर के सिंह

rktvnews

झारखंड:झामुमो आदिवासियों की नहीं है, घुसपैठियों की पार्टी बन गई : हिमंता बिस्वा सरमा

rktvnews

एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर : भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, इटली को 5-1 से हराया।

rktvnews

भोजपुर: 7 एवं 8 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय शाहपुर में।

rktvnews

Leave a Comment