RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

एमडीजे विद्यालय में डॉ. जी. डी. सिंह की 82 वीं जयंती मनाई गई

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,07 मई। एमडीजे पब्लिक स्कूल लोहई टोला, रामप्रवेश नगर अमरपुरी,आरा में आज विद्यालय के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय डॉक्टर जी डी सिंह की 82 वीं जयंती मनाई गई।
सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक डॉ नंदकुमार सिंह के द्वारा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गायत्री मंत्र गाकर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं द्वारा क्रमबद्ध रूप से उनके तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नंदकुमार सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर जीडी सिंह अपने समस्त जीवन काल में सदैव शिक्षा की अलौकिक मशाल को जागृत करने का काम किया। उन्होंने दूरसंचार मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक के पद को सुशोभित करते हुए भी अपने आपको सदैव जमीन से जोड़े रखा एवं शिक्षा की अलौकिक मशाल को सदैव जागृत रखते हुए हमेशा गरीबों एवं वंचितों को मदद करने का काम किया । उन्हें मानव ही नहीं अपितु महामानव की संज्ञा दी जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। उनका शिक्षा से गहरा लगाव था। उन्होंने अपने जीवन काल में कई पुस्तकें भी लिखी।उनकी लिखी हुई पुस्तक राजभाषा हिंदी, माटी की सुगंध इत्यादि प्रमुख थे। उनकी लिखी गई पुस्तकें हमेशा हम सब के लिए मार्गदर्शन का काम करती रहेगी। वे सादा जीवन उच्च विचार के कहावत को चरितार्थ करते हुए अपना पूरा जीवन शिक्षा के लिए न्योछावर कर दिया। उनका सपना था कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़े बिना एक सुशिक्षित और संस्कारित समाज का निर्माण की कल्पना भी नहीं की जा सकती है अतः उन्होंने अपने जीवन काल में सदा गरीब और असहाय को मदद करते हुए शिक्षा के अलौकिक मशाल को जगाए रखने का काम किया। आज भी हम उनके दिखाए हुए मार्गों पर चलकर उनके सपने को पूरा करते हुए शिक्षा की अलौकिक मशाल को सदा जागृत रखने का काम करते रहेंगे।
विद्यालय के प्राचार्य ए .के. घोष समेत विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उनके जन्मदिन पर अपना उद्गार प्रकट करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक मुन्ना कुमार ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया।
मौके पर वीर बहादुर सिंह, नंदकिशोर सिंह, मुकेश कुमार, उमेश प्रसाद, विजय प्रसाद सिंह, चंदन कुमार, मालती कुमारी, सविता कुमारी, सुष्मिता कुमारी, जगतपति सिंह, सरिता कुमारी, राकेश रौशन समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Related posts

माघ पूर्णिमा स्नान के बाद रातभर चला सफाई अभियान, स्वच्छ और सुंदर हुए संगम घाट।

rktvnews

पटना:मौरिशस समेत अफ़्रीकन देशों में फ़िज़ियोथेरापिस्टों की भारी मांग : अरुमुगम

rktvnews

चतरा: डीसी की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी बालिका एवं झारखण्ड आवासीय विद्यालयों मे कक्षा VI मे शैक्षणिक सत्र 2025-26 मे नामांकन हेतु प्रखण्ड स्तर से अनमोदित नामांकन समिति सूची के अनुमोदन हेतु की गई बैठक।

rktvnews

राजस्थान: स्पीकर देवनानी से पोलैण्ड की डिप्टी स्पीकर की मुलाकात।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11,921 करोड़ रुपये की 20,658 योजनाओं का किया शिलान्यास / कार्यारंभ एवं उद्घाटन।

rktvnews

छत्तीसगढ : आम जनता के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुगम बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

Leave a Comment