RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नेशनल एक्स-सर्विसमैन कोऑर्डिनेशन कमेटी की राष्ट्रीय बैठक व चुनाव संपन्न: नर्वदेश्वर शुक्ल

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अप्रैल।नेशनल एक्स-सर्विसमैन कोऑर्डिनेशन कमेटी की राष्ट्रीय केंद्रीय समिति का चुनाव 19 अप्रैल 2026 को एर्नाकुलम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में देश के 23 राज्यों से सैकड़ों प्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए।बिहार इकाई की ओर से राज्य अध्यक्ष नर्वदेश्वर शुक्ला, राज्य महामंत्री मुन्ना सिंह तथा हरेन्द्र यादव ने भाग लिया। चुनाव में एन मिश्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष और गोपीनाथ को राष्ट्रीय महासचिव चुना गया। कुल मिलाकर पूरे देश में 81 पदाधिकारियों का चयन किया गया। शुरुआत पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगन रेड्डी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। बैठक में आठवीं वेतन आयोग, फिटमेंट फैक्टर, वर्ष 2006 के पेंशनर्स के एमएएसपी बढ़ाने, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान, अंशदान योजना तथा सभी राज्यों में संगठन को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बिहार राज्य अध्यक्ष नर्वदेश्वर शुक्ला ने बताया कि संगठन भूतपूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है।

Related posts

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

जस्टिस रेड्डी : संवैधानिक नैतिकता और हाशिये की आवाज़ों के रक्षक।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन में मनाया गया दीपोत्सव, संसार में प्रेम और सद्भाव के लिए की गयी प्रार्थना।

rktvnews

बिहार: पटना: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज,मुंबई के बीच समझौता ज्ञापन पर किए गए हस्ताक्षर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बर्ड फ्लू पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में वर्ल्ड बैंक और विभिन्न राज्यों के पशुपालन एवं डेयरी विशेषज्ञ शामिल हुए।

rktvnews

मेले को साफ सुथरा और व्यवस्थाए बनाने में प्रशासन का करें सहयोग!गोगामेड़ी मेले के उद्घाटन समारोह में बोली नोहर एडीएम चंचल वर्मा

rktvnews

Leave a Comment