शहरी गरीबों को वैकल्पिक व्यवस्था किये बगैर बंद करें उजाड़ना : ऐपवा
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)08 मार्च।अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज आरा नगर में शीतल टोला से मार्च निकालकर बस स्टैंड में सभा किया!मार्च का नेतृत्व ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह,नगर अध्यक्ष शोभा मंडल,नगर कमेटी सदस्य कलावती देवी अरुणा देवी ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा नेताओं ने कहा कि आज महिलाओं पे अत्याचार हो रहा है सरकार उनकी सुरक्षा की बात करती है सरकार की ओर उन्हीं के लोग बलात्कार करने वाले आरोपी को संरक्षण देते है जेल से छुड़वाते है और जब से देश में भाजपा सरकार आई है तब से न जाने कितना अत्याचार महिलाओं पर हो रहा है कही महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करती है यहां तक ही शिक्षण संस्थानों में बलात्कार होता है। बीएचयू में जो घटना हुई थी उसके आरोपी आज खुलेआम घूम रहे है सरकार ही आरोपियों के समर्थन में रहती है। आखिर महिलाओं को कब तक समाज में आजादी मिलेगी उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा जो बजट पेश हुई है वो महिला विरोधी बजट है आने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाएं नीतीश सरकार को गद्दी से उखाड़ फेंकेगी।

