RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भामाशाह जयंती समारोह 29 अप्रैल को तैयारी तेज : संजीव गुप्ता

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अप्रैल।भामाशाह जयंती समारोह को सफल बनाने को लेकर भोजपुर में एक बैठक जिला संयोजक संजीव गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में वाणिज्य प्रकोष्ठ एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बताया गया कि 29 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे पटना के रविंद्र भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।आमंत्रण अभियान भी चलाया जा रहा है।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. प्रो. जगरनाथ गुप्ता, प्रदेश सह-संयोजक अजय गुप्ता, सह-संयोजक सुशील कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं भोजपुर इकाई के अनेक कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।महिला वाणिज्य प्रकोष्ठ की ओर से ममता सिंह, अनीता मिश्रा, सीमा जी, अनुपमा सिंह समेत कई महिलाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। बैठक के दौरान अतिथियों ने अपने विचार रखे और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। संजीव गुप्ता ने उपस्थित लोगों को निमंत्रण कार्ड भी वितरित किए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा भामाशाह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

Related posts

सरकार अमृत पीढ़ी – युवा वर्ग को सशक्‍त करने के लिए प्रतिबद्ध : केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

भोजपुर:अभियुक्त व वारंटी गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

भाजपा का प्रतिनिधि मंडल ने चकिया गांव जा पीड़ित परिजनों से की मुलाकात! राजद के चहेते दे रहे आपराधिक घटनाओं को अंजाम और नीतीश बने मूकदर्शक:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

भारत–कंबोडिया द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘सिनबैक्स-द्वितीय 2026’ के लिए भारतीय सेना का दल रवाना।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:डिस्पैच सेंटर के लिए चयनित स्थल का जिलाधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment