RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: कुएं में गिरी गाय को ग्रामीणों ने निकाला।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जून।गुरुवार की दोपहर कोईलवर प्रखंड के गीधा गांव अवस्थित शिव मंदिर के पास कुएं में एक गाय गिर गई। ग्रामीणों ने 3 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला। पूरे मामले की जानकारी देते हुए गीधा पंचायत के पांच नंबर वार्ड के वार्ड सदस्य मिथिलेश कुमार ने बताया कि गाय हरा चारा के लिए इधर-उधर टहल रही थी की शिव मंदिर स्थित कुएं के पास चली गई और अनियंत्रित होकर कुआं में जा गीरी। कुआं काफी गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी। घटना की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने 112 पुलिस और जिला प्रशासन को सूचना दी। दर्जनों ग्रामीणों द्वारा 3 घंटे की रेस्क्यू के बाद किसी तरह गाय को बाहर निकाला जा सका। गाय को बाहर निकालने के बाद पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विशाल कुमार ने पशु एंबुलेंस को मौके पर भेज उसका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। पशु चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि कुएं में गिरे पशु का मौके पर पहुंचे पशु एंबुलेंस के द्वारा इलाज किया गया। इस मौके पर अभिषेक सिंह, राजा ठाकुर, निखिल सिंह, सौरभ कुमार सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे। साथ ही वार्ड सदस्य ने बताया कि भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया को दूरभाष के जरिए सूचना दिया गया सूचना के तुरंत बाद भोजपुर जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित पशु चिकित्सा प्रभारी के माध्यम से कुएं में गिरकर घायल गाय का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।

Related posts

दुमका:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

खसरा संक्रमण से जिले को मुक्ति दिलाने के लिए मैं हरसंभव कोशिश करूंगा, वाइस चेयरमैन तिवारी।

rktvnews

शिक्षक दिवस विशेष “शिक्षक सम्मान” शिक्षक के बगैर चरित्र निर्माण और संस्कार की कल्पना करना भी बेमानी है: डॉ जितेंद्र शुक्ला

rktvnews

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इलाहाबाद संग्रहालय में संग्रहालय के लघु चित्रों पर आधारित ‘भागवत’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:स्व शिवानंद एवं स्व सुमन सहाय की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:इंडो-नेपाल जॉइंट फील्ड सर्वे की पहली बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment