RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:चैता महोत्सव पर हुआ सर्व धर्म मिलन समारोह, देर रात गूंजे लोकगीत।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अप्रैल।शहर के रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में चैता महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सर्व धर्म मिलन की अनूठी मिसाल देखने को मिली और देर रात तक चला लोक गीतों का कार्यक्रम। शहर के प्रख्यात वरीय फिजिशियन एवं पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह भोजपुर भाजपा चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ के. एन. सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। चैता गायन में चौकीपुर चैता गोल के मुख्य ब्यास कमलेश कुमार रहे, जबकि नाल और डमरू पर प्रसिद्ध कलाकार देवेश दुबे ने संगत दी।आयोजन में गायक रतन जी एवं डॉ द्विवेदी की विशेष भूमिका रही, जबकि मंच संचालन कलाकार रमेश कुमार बर्मन ने किया। पारंपरिक लोक धुनों पर आधारित चैता गीतों ने श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध रखा।डॉ के. एन. सिन्हा ने भी चैता पर एक कविता प्रस्तुत की, दो गीत गाए और अंत में महान गायक मोहम्मद रफी के मशहूर गीत “एहसान मेरे दिल पे तुम्हारा है दोस्तों” की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।
आयोजन में सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गुड फ्राइडे के अवसर पर केक काटा गया, जिसमें ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग जुम्मे की नमाज के बाद कार्यक्रम में पहुंचे। सिख और जैन समाज के लोगों की भी विशेष भागीदारी रही। अंग वस्त्र से सम्मानित होने वालों में सरदार गुरुचरण सिंह, सरदार सतनाम सिंह, रमना मैदान चर्च के फादर अनिल जीउत, मोहम्मद मुशर्रफ, जिला शतरंज संघ के सचिव मो. सैफ, जिला उशु संघ के सचिव राजेश सिंह, धीरेंद्र जैन, अलख नारायण जैन दास, पूर्व प्राचार्या कमल सिंह, प्रो. कंचन सिंह, भाजपा के इंजीनियर धीरेंद्र सिंह, अधिवक्ता डॉ. संदीप कुमार, राधा सिंह, संतोष चंद्रवंशी, जदयू की वरिष्ठ सदस्य चुन्नी पांडे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related posts

भारत के सुरक्षा तंत्र को साइबर युद्ध, हाइब्रिड युद्ध, अंतरिक्ष आधारित चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध जैसे उभरते खतरों के अनुसार अनुकूल होना चाहिए: रक्षा मंत्री

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 16 अगस्त 25

rktvnews

खान मंत्रालय ने 1,500 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण खनिज पुनर्चक्रण प्रोत्साहन योजना के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।

rktvnews

केएबीआईएल और सीएसआईआर-आईएमएमटी ने महत्वपूर्ण खनिजों के लिए तकनीकी और ज्ञान सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

rktvnews

गिरीडीह:पचंबा स्थित सीएम ऑफ एक्सीलेंस विद्यालय में भव्य रूप से आयोजित मेला सह सांस्कृतिक, एकेडमिक, स्पोर्ट्स एवं वार्षिक दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन।

rktvnews

बी.एस.डीएवी. में बाल सांसदों का चुनाव संपन्न , नवनिर्वाचित सांसदों/पार्षदों ने ली पद-गोपनीयता की शपथ।

rktvnews

Leave a Comment