RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:समाज के अंतिम व्यक्ति को राहत देना हमारा लक्ष्य: वासुदेव देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वितरित की विवेकानुदान एवं स्वेच्छानुदान राशि।
118 लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता,सेवा और सहयोग का दिया संदेश।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)06 अप्रैल। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने समाज के जरूरतमंद वर्गों को राहत प्रदान करते हुए विवेकानुदान एवं स्वेच्छानुदान राशि का वितरण किया। कार्यक्रम में कुल 118 पात्र लाभार्थियों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
अजमेर में वैशाली नगर के आनंदम समारोह स्थल में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में सहारा बनना भी है। उन्होंने कहा पूर्व में भी गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह, प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों तथा बोराज क्षेत्र में जलभराव से पीड़ित नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराई गई थी। बोराज के जलभराव प्रभावितों को तत्काल सहायता प्रदान कर प्रशासन के माध्यम से राहत कार्य सुनिश्चित किए गए।
विधानसभा अध्यक्ष ने अजमेर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शहर में पेयजल सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है । पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लेपर्ड सफारी एवं अन्य पर्यटन स्थलों के विकास पर कार्य जारी है। शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण तथा मिड-डे मील योजना के माध्यम से बच्चों के पोषण और शिक्षा दोनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जरूरतमंद लोगों को हाथ ठेलों का वितरण किया गया है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। समाज के सक्षम लोगों से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि इंसानियत और सेवा भाव को अपनाते हुए जरूरतमंदों की सहायता करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक बुजुर्गों से रेल एवं हवाई यात्र सुविधा का लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक राहत पहुंचाना है।
विधानसभा अध्यक्ष ने सहयोग, संवेदनशीलता और सेवा की भावना को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी नागरिकों से जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष रमेश सोनी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

शिव के डमरू से उत्पन्न नाद की अनुगूंज से ताल का सृजन : जया जैन

rktvnews

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कृतियों परब्रेल लिपि में लिखी पुस्तक ‘ए प्रॉमिस्ड नेशन ऑनरेबल श्री नरेन्द्र मोदी- द मेकर ऑफ न्यू इंडिया’ का विमोचन किया।

rktvnews

माले ने आरा के धरहरा में लोकतंत्र बचाओ-जनसंवाद अभियान आयोजित किया!

rktvnews

मोतिहारी:जिले के हाथी पाँव के मरीजों को एमएमडीपी किट में मिलेगी एक विशेष प्रकार का चप्पल।

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में गूंजी लोक कला की गूंज : सिद्धेश्वर सेन और मदन निषाद का ‘स्मरण’ कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने मनाया पंजाबी समाज के साथ लोहड़ी का त्योहार।

rktvnews

Leave a Comment