
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अप्रैल।एम.एम. महिला कॉलेज में सेवा-निवृत्त प्रो लतिका वर्मा के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित, प्रो. लतिका वर्मा,डॉ. सादिया हबीब,प्रो. राजीव कुमार एवं डॉ. मनोज कुमार द्वारा महंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने प्रो. लतिका वर्मा को मोमेंटो एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. सादिया हबीब एवं सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती वीनू ने शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि “शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, यह विदाई नहीं बल्कि सम्मान का अवसर है और सम्मान का हकदार भी होता है।उन्होंने शिक्षा जगत में योगदान की सराहना की। प्रो. राजीव कुमार ने उनके दीर्घकालीन योगदान, उत्कृष्ट शिक्षण शैली और छात्राओं के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। डॉ. सादिया हबीब ने उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन को प्रेरणादायक बताया, वहीं डॉ. मनोज कुमार ने उन्हें समयनिष्ठ एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक बताया।यूजी-पीजी की छात्राओं, शोधार्थियों ने योगदान की चर्चा की।डॉ. रुपाली गुप्ता, डॉ. प्रिया कुमारी, श्रीमती स्नेहा शर्मा, डॉ. कुमारी शिल्पा, डॉ. रजनी नरसरिया तथा बीसीए विभाग के अमरजीत मिश्रा ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए प्रो. वर्मा के सहयोगी स्वभाव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण की सराहना की।संचालन डॉ. अर्पणा कुमारी धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रश्मि गुप्ता द्वारा किया गया।
