RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:बोलेरो से 5 लाख की अवैध विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

कोईलवर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 अक्टूबर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भोजपुर जिले में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की सख्ती तेज हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह कुल्हड़िया टोल प्लाज़ा के पास वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
गुप्त सूचना पर सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश के निर्देश पर निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने यह कार्रवाई की। बोलेरो की तलाशी के दौरान Officer’s Choice Whisky (180ml) की 1440 बोतलें और Royal Stag Whisky (750ml) की 48 बोतलें बरामद की गईं। कुल 295.200 लीटर शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रूपेश कुमार, निवासी वैशाली जिला के रूप में हुई है। बोलेरो पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं पाया गया।छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार, सोनाली कुमारी सहित सैप व होमगार्ड के जवान शामिल थे।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि शराब से जुड़ी कोई भी सूचना 9473400703 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए दें। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:अंचल अमीन एवं पंचायत सचिव अब राजस्व कर्मचारी का भी करेंगे कार्य।

rktvnews

राष्ट्रपति की प्रस्तावित जैसलमेर यात्रा की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा।

rktvnews

बक्सर:ब्रजगृह एवं मतदान केंद्र का निरीक्षण।

rktvnews

पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ।

rktvnews

विकसित भारत 2047 के लिए जन भागीदारी, उद्यमशीलता और नवाचार महत्वपूर्ण: ओम बिरला

rktvnews

जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में विशेष जिला स्तरीय परामर्श समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment