RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाकपा-माले के संस्थापक महासचिव का.चारु मजूमदार की शहादत की 52 वीं वर्षगांठ पर पूरे जिले में कार्यक्रम।

आरा/भोजपुर 28 जुलाई। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के संस्थापक महासचिव कॉमरेड चारु मजूमदार की शहादत की 52वीं वर्षगांठ पर आज आरा के क्रांति पार्क सहित जिले के सैकड़ों गांवों,पार्टी कार्यालयों में कार्यक्रम हुआ!कार्यक्रम में आगामी लोकसभा चुनाव में फासीवादी भाजपा की मुकम्मल हार सुनिश्चित करने के लिए भाकपा-माले को जनान्दोलनों का मजबूत स्वर बनाने का संकल्प लिया गया!इस अवसर पर पार्टी की ओर से जारी संकल्प का पाठ भी किया गया!
आरा के क्रांति पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाकपा-माले वरिष्ठ नेता व पोलित ब्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य,जिला सचिव जावाहर लाल सिंह,केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य शिव प्रकाश रंजन,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,शब्बीर कुमार,जसम के राज्य अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला कमेटी सदस्य राजनाथ राम,जितेंद्र सिंह,सुधीर सुमन,गोपाल प्रसाद,अमित कुमार बंटी,शोभा मंडल,पप्पू कुमार राम,विकास कुमार,चन्दन कुमार,सुशील पाल,बबलू गुप्ता,संतविलास राम,रौशन कुशवाहा,धीरेंद्र आर्यन,कृष्णरजंन गुप्ता,देवानंद राम,लव कुमार,शिवराज कुमार,धनंजय कुमार सिंह,कृष्णरंजन गुप्ता, सुनील कुमार,अनिल वर्मा,रणधीर कुमार राणा,राहुल गुप्ता,दीपांकर कुमार,शुभम मौर्या शामिल थे!
सभा का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!जनता के जनगोलबंदी-जन आंदोलन से ही फासीवाद को हराना सम्भव-स्वदेश भट्टाचार्य

मौके पर का• स्वदेश भट्टाचार्य ने कहा कि साल की शुरुआत पटना में 11वें पार्टी महाधिवेशन के आयोजन से की गई थी!हमारे पार्टी महाधिवेशन द्वारा दिये गए नारे- “लोकतंत्र बचाओ,देश बचाओ” की अनुगूंज,आज पूरे देश में सुनाई दे रही है!भारत के विभिन्न हिस्सों में आज के ज्वलंत सवालों पर शक्तिशाली प्रतिरोध और संघर्ष प्रस्फुटित हो रहे हैं! हमारे महाधिवेशन से शुरू की गयी विपक्षी पार्टियों की व्यापक आधार वाली एकता की पहल व गति पकड़ चुकी है!
विभिन्न पार्टियों की दो दौर की बैठकों के बाद एक व्यापक गठबंधन,इंडिया के नाम के साथ, आकार ग्रहण कर रहा है!गैर भाजपाई दलों की व्यापक शृंखला के साथ,हमारी पार्टी इस गठबंधन का प्रतिबद्ध घटक है! इस प्रक्रिया को आगे ले जाने के लिए हम अपने प्रयासों को तीव्रऔर अपनी भूमिका का विस्तार करेंगे!
उन्होंने यह भी कहा कि ज़मीनी स्तर के पार्टी ढांचों-पार्टी ब्रांच और पार्टी लोकल कमेटी पर ज़ोर देना है!सामने मौजूद निर्णायक चुनावी लड़ाई में जबर्दस्त जनगोलबंदी सुनिश्चित करवाने की यही कुंजी है!देश में अघोषित आपातकाल और आफत काल है-जावाहर लाल सिंह

जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने कहा कि मोदी हुकूमत के पिछले नौ सालों में भारत की जनता ने जबर्दस्त प्रताड़ना झेली हैं!राज्य द्वारा थोपी गयी जन विरोधी नीतियों व दमनकारी हथकंडों तथा नरमेधी दस्तों द्वारा फैलाई जा रही घृणा,हिंसा व भय,एवं संघ-भाजपा द्वारा घृणा अभियान के जरिये उकसायी गयी भीड़ ने देश को अभूतपूर्व संकट में डाल दिया है!जम्मू-कश्मीर में जो हुआ और मणिपुर में मई 2023 से जो हो रहा है,वो कोई अलग-थलग मामलों के उदाहरण नहीं हैं!अगर भाजपा का राज और प्रभुत्व जारी रहा तो पूरे भारत में क्या होगा, इसकी झलक हमारे सामने है!
इसलिए हमें अपनी पूरी ताकत व ऊर्जा,साहस और प्रतिबद्धता को एकत्र करना होगा ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया जा सके और मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल किया जा सके!आरा के आलावें आरा मु, कोईलवर,बड़हरा,संदेश,अगिआंव,सहार,तरारी,चरपोखरी,गड़हनी,पीरो, जगदीशपुर,उदवंतनगर,बिहियां, के पार्टी दफ्तर व सैकड़ों गांवों में मनाया गया!

Related posts

नारनौल:30 वां जिला स्तरीय युवा महोत्सव:हरियाणा की समृद्ध संस्कृति को विश्व पटल पर ले जाने के हो रहे प्रयास : वैशाली सिंह

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UPSC के सफल अभ्यर्थियों से किया संवाद,दी शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर : ओम नमः शिवाय व हर हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

भोजपुर : 13 सितंबर के लोक अदालत की सफलता को ले प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन सम्पन्न कराएं अर्द्धसैनिक बल : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment