
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 अप्रैल। मंगलवार क़ो जनतंत्र आवाज पार्टी कि ओर से कश्मीर के पहलगाम में मारे गये निर्दोष पर्यटको के सम्मान और न्याय के सवाल पर कैडिल मार्च निकाल श्रद्धांजलि अर्पित कि गयी। मार्च आरण्य मंदिर से हो सुभाष चंद्र बोस स्मारक तक चला फिर स्मारक पर सभी कैडील एक साथ जला कर श्रद्धांजलि अर्पित कर दी गयी।कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने किया मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर शर्मा ने कहा कि पर्यटन स्थल पर धर्म पूछ मारना उचित नहीं आतंकवादीयों क़ो अपने सोच मे परिवर्तन लाना चाहिए साथ ही पुलवामा के बाद पहलगाम हत्या का बदला भारत सरकार क़ो मजबूती से लेना चाहिए और हर हाल मे आतंकवाद का कमर तोडना चाहिए उन्होंने कहा कि दुख के घड़ी मे पूरा देश और सरकार पीड़ित परिवार के साथ है।कार्यक्रम मे शामिल होने वालो मे सुरेश भोजपुरी, राजेश गुप्ता,संजीव केशरी, पवन शर्मा, अशोक गुप्ता, कुंदन शर्मा, उपेंद्र शर्मा ,मोहमद सीजन ,मो मलू साकेत ,शुभम कुमार आदि रहे।
