RK TV News
खबरें
Breaking News

मिथिला राजनीति का केन्द्र हैं समस्तीपुर : डॉ धनाकर ठाकुर

RKTV NEWS/समस्तीपुर (बिहार)29 मार्च।समस्तीपुर कोर्ट कैम्पस में अधिवक्ता डॉ परमानंद लाभ की अध्यक्षता में अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् का जिला विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रांची से पधारे अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के संस्थापक डॉ धनाकर ठाकुर ने कहा कि मिथिला और मैथिली का केंद्र हैं समस्तीपुर जिला। यहां सभी वर्गों में मिथिला और मैथिली के प्रति बहुत अधिक जागरूकता हैं। भविष्य में जब कभी मिथिला राज्य का स्थापना होगा तो राजधानी समस्तीपुर से बेगुसराय के बीच में स्थापित किया जाएगा। यहां के लोग बहुत उत्साहित और कर्मठ हैं। बैठक में विशिष्ट अतिथि मिथिला शिक्षा मंच सम्बद्ध अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के संयोजक प्रो पी के झा प्रेम ने कहा कि आगामी जनगणना में हम सभी मिथिलावासी अपने मातृभाषा के रूप में मैथिली लिखें। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ परमानंद लाभ ने सभी मिथिलावासियों से आग्रह किया है कि हम सभी जाति धर्म से ऊपर उठकर मिथिला के सम्पूर्ण विकास के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् और आदर्श मिथिला पार्टी का सहयोग करें ताकि मिथिला राज्य का स्थापना किया जाय और मिथिला का सम्यक विकास हो सके।इस विषेष बैठक में आदर्श मिथिला पार्टी की ओर से समस्तीपुर विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी प्रेमजीत झा ने कहा कि एक दिन हम सभी निश्चित रूप से कामयाब होंगे।हम स्थानीय लोगों के लिए लगातार संघर्ष करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
आज के विशेष बैठक में संगठन के संस्थापक डॉ धनाकर ठाकुर ने परिषद् के जिला अध्यक्ष के रूप में जिले के समर्पित समाजसेवी अशोक कुमार वर्मा को जिला अध्यक्ष तथा आदर्श मिथिला पार्टी के जिला अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी अर्जुन प्रसाद सिंह को मनोनीत किया तथा उन दोनों पदाधिकारी को अन्य जिले के अन्य पदाधिकारी को मनोनीत करने के लिए अधिकृत किया। नव मनोनीत अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने इस वर्ष मई के अंत तक परिषद् का अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन समस्तीपुर जिला में आयोजित करने की घोषणा किया।इस अवसर पर जिला के दर्जनों शिक्षाविद एवं समाजसेवी उपस्थित हुए, जिसमें प्रमुख हैं -डा आर के दिवाकर,राम नारायण पोद्दार, रत्नेश कुमार सिन्हा आदि।

Related posts

इंदौर में फ़ास्ट फ़ूड पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

जिलाधिकारी ने पांच व्यक्तियों को चौकीदार पद पर कार्य करने हेतु नियुक्ति पत्र का वितरण किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग की 4446.188 करोङ रुपये की 3618 योजनाओं का किया उद्घाटन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच लंबित भुगतान के निपटारे पर ऐतिहासिक समझौता हुआ

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:17 नवंबर 23

rktvnews

भोजपुर:नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की आवश्यक बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment