RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार के मोकामा क्षेत्र में मध्याह्न भोजन करने से 100 से अधिक बच्चों के बीमार होने की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया

कथित तौर पर, रसोइए ने भोजन में से मरा हुआ सांप निकालने के बाद बच्चों को खाना परोसा था।

आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव और पटना के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने रिपोर्ट में बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति शामिल करने के लिए भी कहा है।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 01 मई।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बिहार में पटना के मोकामा क्षेत्र में 24 अप्रैल, 2025 को एक सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन करने से 100 से अधिक बच्चों के बीमार होने की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। कथित तौर पर, रसोइए ने भोजन में से मरा हुआ सांप निकालने के बाद बच्चों को खाना परोसा था
आयोग ने कहा है कि यदि यह मीडिया रिपोर्ट सत्य है, तो यह विद्यार्थियों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। आयोग ने बिहार सरकार के मुख्य सचिव और पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और रिपोर्ट में बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति को भी शामिल करने के लिए कहा है।
25 अप्रैल, 2025 को मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, करीब 500 बच्चों ने मध्याह्न भोजन किया था। बच्चों के बीमार होने की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी थी।

Related posts

मध्यप्रदेश:स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से कराएं पालन:अनुपम राजन

rktvnews

अंतर्मन..! : राजेश कुमार पाण्डेय

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिवबारात को लेकर की जाने वाली तैयारियों हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : सुशासन की नई पहल : ऑनलाईन छात्रवृत्ति और शिष्यवृत्ति भुगतान के लिए समय-सीमा निर्धारित।

rktvnews

नवादा:डीआरडीए सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:माउंट लिट्रा जी विद्यालय में सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर मीट- 3 के तहत चार दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन।

rktvnews

Leave a Comment