RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:ज्ञानोदय प्लस 2 उच्च विद्यालय बभनौली के छात्रों ने मैट्रिक में लहराया परचम।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 मार्च।मैट्रिक परीक्षा परिणाम में ज्ञानोदय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, बभनौली आरा भोजपुर का दबदबा कायम रहा।मैट्रिक परीक्षा परिणाम में ज्ञानोदय प्लस टू विद्यालय, बभनौली के छात्र-छात्राओं ने शत् प्रतिशत सफलता प्राप्त कर विद्यालय का मान बढाया हैं। घोषित परिणाम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं में जीतु कुमार गुप्ता ने 466 (93.2%) बालिका वर्ग में रोमा कुमारी ने 464 (92.8%)अंजली कुमारी 462 (92.4%),अनोज कुमार- 462 (92.4%)अविनाश कुमार- 461 (92.2% )अंक, सुधीर कुमार- 460 (92%)अंक, प्रशांत कुमार 457 (91.4%) अंक,रवि किशन -455 (91%)अंक, आशीष कुमार सिंह 455 (91%)अंक , रितिक कुमार- 453 (90.6%)अंक शुभम कुमार दुबे- 450 (90%)अंक, गोलू कुमार 450 (90%) आदि है। बताते चले कि कुल 150 छात्र-छात्राओं में 145 छात्र प्रथम श्रेणी तथा शेष 5 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त किया है। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक धर्मेन्द्र उपाध्याय, प्राचार्य वेद प्रकाश तिवारी,संतोष कुमार साह,मनोज कुमार ,एस के पाण्डेय, नरेंद्र नाथ सिंह, रमेश यादव, अमरजीत सिंह,धनजी कुमार,रविशंकर सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाई गई। विद्यालय के निदेशक के द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए हमेशा परिश्रम करने की सलाह दी तथा पठन-पाठन पर ध्यान देने की सलाह दी। निदेशक धर्मेन्द्र उपाध्याय ने विद्यालय के टॉपर छात्रों को इंटरमीडिएट में नि:शुल्क नामांकन की घोषणा के साथ-साथ, विद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय टॉपर छात्र को लैपटॉप से सम्मानित करने की भी घोषणा की। शिक्षक मनोज कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय छात्र-छात्राओं के परिश्रम एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के सही तरीके से अध्यापन को दी,साथ ही सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। लोजपा रामविलास भोजपुर आरा जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि विद्यालय के छात्रों का बेहतर प्रदर्शन में शिक्षकों का अनुशासन का देन है। बेहतर रिजल्ट आने पर उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दिया है।

Related posts

‘व्हाट्सएप हिस्ट्री’ : अकादमिक कठोरता या राजनीतिक एजेंडा?

rktvnews

आरआईएनएल ने 100 दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया।

rktvnews

दरभंगा:छठ घाटों पर पारा विधिक स्वयं सेवकों द्वारा किया जाएगा जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुर्वेद दिवस पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला पर्यटन विभाग के तत्वावधान में पिथौरागढ़ स्थित पर्यटक आवास गृह मे गोष्ठी का आयोजन हुआ।

rktvnews

भारत और खाड़ी सहयोग परिषद ने भारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते के संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment