RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पटना:पीड़ितों को न्याय नहीं, उल्टे पुलिसिया दमन, ऐसी सरकार को बदल दें: कुणाल

RKTV NEWS/पटना(बिहार )30 अगस्त।भाकपा(माले) राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि पटना के चितकोहरा स्थित कन्या मध्य विद्यालय में मुस्लिम समुदाय की एक छात्रा को विद्यालय के शिक्षक द्वारा बाथरूम में बंद कर ज़िंदा जलाने की भयावह घटना और इंद्रपुरी में दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत के खिलाफ़ उठे जन–आक्रोश पर बर्बर पुलिसिया दमन ने भाजपा–जदयू सरकार के असली चेहरे को बेनकाब कर दिया है।
कुणाल ने कहा कि राजधानी के बीचोंबीच हुई चितकोहरा की यह शर्मनाक वारदात पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। घटना के अनुसार, विद्यालय के बाथरूम में छात्रा पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाई गई और दरवाज़ा बाहर से बंद कर दिया गया। जब तक स्थानीय लोगों ने दरवाज़ा तोड़ा, तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी और PMCH ले जाते हुए उसने दम तोड़ दिया। यह सिर्फ़ एक हत्या नहीं, बल्कि हमारी शिक्षा व्यवस्था और समाज की आत्मा पर सीधा हमला है।
इसी तरह इंद्रपुरी में दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में गुस्सा और शोक की लहर पैदा कर दी। मगर इनकी न्यायपूर्ण माँगों को सुनने की बजाय सरकार ने 48 निर्दोष नागरिकों पर मुकदमे थोप दिए और गिरफ्तारियां कीं। सवाल यह है कि क्या न्याय की आवाज़ उठाना इस सरकार में अपराध है?
कुणाल ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा–जदयू सरकार अपराधियों को संरक्षण देती है और जनता की आवाज़ को दबाने के लिए पुलिसिया दमन का सहारा लेती है। बेटियों और बच्चों की सुरक्षा पर असंवेदनशील रवैया सरकार की नाकामी ही नहीं, बल्कि उसका आपराधिक चेहरा उजागर करता है।

भाकपा(माले) ने निम्न माँगें रखी हैं

1. चितकोहरा कांड के आरोपी शिक्षक अनिल कुमार और स्कूल प्रधानाचार्य को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर सज़ा दी जाए।

2. इंद्रपुरी में बच्चों की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा बेगुनाह नागरिकों पर लगाए गए मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं।

3. छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजधानी से लेकर गाँवों तक ठोस कदम उठाए जाएं।

4. पुलिस दमन और प्रशासनिक तानाशाही पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
भाकपा(माले) ने पटना नगरवासियों और पूरे राज्य की जनता से अपील की है कि वे बेटियों की सुरक्षा और न्याय के लिए आगे आएं। जब शिक्षक जैसे जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग भी इस तरह के जघन्य अपराध में शामिल पाए जाते हैं, तो यह पूरे समाज के लिए गंभीर चेतावनी है। अब चुप रहने का समय नहीं है, संगठित होकर आवाज़ उठाने का वक्त है।
माले राज्य सचिव कुणाल ने बताया की शुक्रवार को भाजपा के गुंडों द्वारा कांग्रेस मुख्यालय पर की गई तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाओं की जानकारी दी साथ हीकड़ी निंदा की और कहा कि भाजपा के लोग लगातार कानून की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता को सड़क पर उतरकर इस सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।

Related posts

आयुष और जनजातीय कार्य मंत्रालय ने जनजातीय विद्यार्थियों के सार्वजनिक स्वास्थ्य पर संयुक्त पहल की घोषणा की।

rktvnews

संसदीय गरिमा पर अविश्वास:राज्यसभा के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नोटिस।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश में मेरठ के एक नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की मृत्‍यु पर स्वतः संज्ञान लिया है।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला प्रभारी सचिव ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा—निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुशासन प्रशिक्षण वर्ग में हुए शामिल।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कल संपन्न जी20 भारत शिखर सम्मेलन ने भारत की तकनीकी क्षमताओं के साथ-साथ आर्थिक ताकत को भी प्रदर्शित किया।

rktvnews

Leave a Comment