RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली महोत्सव–2026 की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व।

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)29 मार्च।वैशाली महोत्सव–2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी वैशाली के निर्देश पर महोत्सव से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। महोत्सव के आयोजन को सुचारु, व्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार महोत्सव में कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों एवं मजदूरों के लिए परिचय पत्र तथा पास निर्गत करने की व्यवस्था की गई है, ताकि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश एवं कार्य संचालन सुचारु रूप से हो सके। इसके अतिरिक्त आमंत्रण पत्र एवं वीवीआईपी पास के वितरण की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।
महोत्सव के दौरान बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप परिसर में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विशेष तैयारियों का निर्देश दिया गया है। संग्रहालय परिसर, अतिथि कक्ष, उद्घाटन स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने स्वयं स्थल निरीक्षण कर सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया है।
इसके अलावा महोत्सव स्थल तक पहुंच मार्ग, हेलिपैड निर्माण, मुख्य सड़क से संपर्क पथ, विद्युत तारों को ऊंचा करने, साफ-सफाई, पेयजल, मंच सज्जा, ग्रीन रूम, अतिथि स्वागत, बैठने की व्यवस्था, बैनर-पोस्टर आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य पूर्ण करने को कहा गया है।
जिलाधिकारी वैशाली ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वैशाली महोत्सव राज्य एवं जिले का महत्वपूर्ण आयोजन है, इसलिए सभी तैयारियां समय पर एवं उच्च स्तर पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि महोत्सव के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाएंगे।

Related posts

सुपौल:फरोग-ए-उर्दू सेमिनार, मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 30 दिसंबर 25

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित!203 आवेदकों का हुआ चयन।

rktvnews

लखीसराय: जीविका के महिला संवाद में बोली महिलाएं,सोनी ने सामुदायिक भवन तो ऋचा ने ग्राम को स्वच्छ रखने की की मांग।

rktvnews

कालाजार उन्मूलन अभियान को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोपाल:राजनैतिक दल या अभ्यर्थी ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल न हों जो विधि के अधीन भ्रष्ट आचरण एवं अपराध है!राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के लिए दिशा निर्देश

rktvnews

Leave a Comment