RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मानव-तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध सशक्त कदम।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)11 मार्च।आज बिहार पुलिस मुख्यालय, सरदार पटेल भवन, पटना में मानव-व्यापार निरोध इकाई, कमजोर वर्ग प्रभाग द्वारा “Together Against Traffickers” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक विनय कुमार द्वारा किया गया।
कार्यशाला में मानव तस्करी, बंधुआ मजदूरी एवं इससे जुड़े अपराधों की रोकथाम, पीड़ितों के बचाव और पुनर्वास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ० पी० एम० नायर (सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक, NDRF) ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी एवं अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर 31जुलाई से 14 अगस्त 2025 तक चलाए गए ऑपरेशन “नया सवेरा” की सफलता की सराहना की गई। साथ ही नाबालिग लड़कियों को मानव-व्यापार एवं यौन शोषण से मुक्त कराने हेतु 01 से 30 अप्रैल 2026 तक “ऑपरेशन नया सवेरा 2.0” चलाने की घोषणा की गई।
इस अभियान के अंतर्गत मानव तस्करी, बाल श्रम, रेड लाइट एरिया एवं ऑर्केस्ट्रा समूहों से पीड़ितों के बचाव, मुक्ति एवं पुनर्वास के लिए राज्यभर में सघन समकालीन कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

भोजपुर:कुलपति के आश्वासन पर टीसीआईएम कालेज का धरना स्थगित।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:राजस्व कर्मचारी किशोरी मोहन के निधन पर शोक सभा का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:एमएलसी चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत, बिहार में भाजपा के नए बुलडोजर राज के खिलाफ पहला जनादेश: भाकपा–माले

rktvnews

बक्सर:जिला अभियोजन की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: सहकार भारती की भोजपुर जिला टीम गठित, अध्यक्ष बने रवीन कुमार।

rktvnews

भिखारी ठाकुर की जयंती सह सम्मान समारोह 2023 को ले समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment