RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजपुर जदीद में हाइजीन किट का वितरण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)11 मार्च।छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने, उसके प्रति उत्साहित करने,स्वस्थ एवं निरोग रखने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।इन योजनाओं का सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगा है। छात्राओं में सर्वांगीण विकास दृष्टिगोचर होने लगा है। छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा है।अब वो अपने हौसले बुलंद करके आगे बढ़ने लगी हैं।
इन्हीं योजनाओं के क्रम में स्वास्थ्य सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने की दिशा में हर विद्यालय में सखी सहायता डेस्क का गठन किया गया है। इसका संचालन प्रशिक्षण प्राप्त नोडल शिक्षिका द्वारा होता है।सखी सहायता डेस्क विभिन्न गतिविधियों का संचालित करके छात्राओं को स्वस्थ्य के प्रति जागरूक एवं सजग करता है। व्यक्तिगत स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उच्च डुमरांव प्रखंड स्थित माध्यमिक विद्यालय भोजपुर जदीद की कक्षा नौ से बारह तक की छात्राओं के बीच हाइजिन किट वितरित किया गया। प्रत्येक किट में कॉटन, रुमाल, सेनेटरी पैड ,डिटॉल, सेनीटाइजर,व स्वास्थ्य संबंधी निर्देशिका उपलब्ध कराया गया है।नोडल शिक्षिका मीरा सिंह द्वारा किट संबंधित जानकारी देते हुए बताया गया कि अक्सर छात्राएं अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को छुपाती हैं।वो अपने माता-पिता से भी खुलकर बात नहीं करती हैं ।इससे उन्हें भविष्य की स्वास्थ्य संबंधित क‌ई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्वच्छता पर विशेष ध्यान की जरूरत होती हैं। छात्राओं को माहवारी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। स्वच्छता से क‌ई समस्याएँ स्वत: सुलझ जाती है।इस कार्यक्रम में नोडल शिक्षिका मीरा सिंह, सहित शिक्षक धनजी चौधरी एवं छात्राएं अंजु, अंशु, नंदनी, शालिनी, नैना, सौम्या, सुगंधा, काजल, बिंदिया, लक्ष्मीणा, काजल इत्यादि उपस्थित रहीं।

Related posts

भोजपुर:अमीर हो या गरीब अगड़ा हो या पिछड़ा चाहे हो दलित मुसलमान सबका कार्य किया है और आगे भी करूंगा:भाई दिनेश

rktvnews

प्रकाश मगदुम ने राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला।

rktvnews

बिहार पुलिस मुख्यालय ने कुख्यात अपराधी सलीम मियां उर्फ मुन्ना की गिरफ्तारी पर 2 लाख का रखा ईनाम।

rktvnews

फिलीपीन के फिल्म निर्माता ब्रिलियंटे मेंडोज़ा ने इफ्फी 54 में मास्टरक्लास का आयोजन किया।

rktvnews

मोतीहारी:ज़िला स्तरीय बाल पंचायत – हमारा दरबार का आयोजन।

rktvnews

सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के कैडेट्स ने उपराष्ट्रपति से भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment