
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)26 अक्टूबर। आज जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता मे समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा विभाग में संचालित कार्यों की समीक्षा के क्रम में विद्यालयों में पीने का शुद्ध पानी की उपलब्धता,अतिरिक्त क्लासरूम ,शौचालय रिपेयरिंग,बॉन्ड्रीवॉल का निर्माण,किचेन शेड एवं बिजली आदि की उपलब्धता की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। साथ ही सिविल कार्यों में लंबित कार्य का अतिशीघ्र निष्पादन करने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय मे बच्चों के नामांकन के लिए अतिशीघ्र जन्म प्रमाण -पत्र बनवाने, एवं जिले के सभी विधालयों मे आयोजित टेस्ट परीक्षा मे असफल होने वाले छात्र / छात्राओं के लिए विशेष क्लास की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
