RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एसटीएसबी इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट 100% छात्र उत्तीर्ण : निदेशक मनोज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अप्रैल।सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा के घोषित परिणाम में एसटीएसबी इंटरनेशनल स्कूल, आरा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है जिससे स्कूल में खुशी का माहौल है। आदित्य कुमार सिंह ने 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान ,संध्या कुमारी, पीहू कुमारी, श्रेष्ठ पाण्डेय एवं सुहानी बेबी ने 91% अंक प्राप्त किए। अतीश कुमार ने 90%, वरुण कुमार एवं शिवानी कुमारी ने 88%, आरुषी सिन्हा ने 87% तथा प्रियांशु कुमारी ने 85% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उच्च अंकधारी को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। निदेशक मनोज कुमार सिंह ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार सिंह, प्राचार्य नवीन कुमार सिन्हा एवं उपप्राचार्य जितेन्द्र सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

उपराष्ट्रपति के जन्म दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधायक ने दिलाया स्वदेशी अपनाने का संकल्प।

rktvnews

भोजपुर: 04 अगस्त को मो रफी की स्मृति में तुम मुझे यूं भुला न पाओगे कार्यक्रम नागरी प्रचारिणी में।

rktvnews

भोजपुर: दक्ष कैरियर स्कूल में आयोजित” प्रेरणा” कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने की शिरकत।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस पर, अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने गुरुओं को समर्पित किया, ” मेरा असली जन्म सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में हुआ”

rktvnews

Leave a Comment