RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:जिला परिवहन पदाधिकारी ने बस एसोसिएशन दुमका के सदस्यों संग की बैठक।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)11 मार्च।जिला परिवहन पदाधिकारी दुमका के कार्यालय में आज बस एसोसिएशन दुमका के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चलने वाले बसों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने टैक्स बकाया (टैक्स डिफॉल्टर) वाहनों के संचालकों को निर्देश दिया कि वे अपने वाहनों का लंबित टैक्स जल्द से जल्द अद्यतन कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन वाहनों का टैक्स लंबित पाया जाएगा, उनके खिलाफ मोटरवाहन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही बसों में यात्रा करने वाली महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए। बस संचालकों को कहा गया कि वे बसों में अनुशासन बनाए रखें और किसी भी प्रकार की असुविधा या असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न न होने दें।
बैठक में बस एसोसिएशन के सदस्यों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे जिनमें निम्न बिंदु महत्वपूर्ण है
1. बस स्टैंड के अंदर तथा बाहर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन कराया जाए।
2. बस स्टैंड के बगल वाली सड़क पर बिकने वाली मादक एवं नशा वाली पदार्थों पर प्रतिबंध लगाया जाय।

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा उक्त बिंदुओं पर वरीय पदाधिकारी से बात कर कार्रवाई करने की बात कही गई है। सभी बस संचालकों को निर्देश दिया गया कि सड़क पर यत्र-तत्र वाहन को पार्क नहीं करेंगे और परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे।
इस बैठक में मोटरयान निरीक्षक, दुमका,बस एसोसिएशन के अध्यक्ष/सचिव एवं अन्य बस के स्वामी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:शिक्षा का नही कोई विकल्प ,शिक्षा से ही हर सुविधा और सम्मान संभव:एस सिद्धार्थ

rktvnews

पहलगाम में कायराना आतंकवादी हमले के पीछे के लोगों को जल्द ही करारा जवाब मिलेगा, सरकार सभी आवश्यक कदम उठाएगी: रक्षा मंत्री

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने वरदानी पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर वरदानी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया!

rktvnews

भाजपा ने संदेश विधानसभा मतदाता चेतना अभियान कार्यक्रम के लिए की बैठक।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बृहद को संरक्षण केंद्र सरूरपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

ऑक्सीजन बैंक के साथ प्राकृतिक संयोजन के लिए प्रकृति से जुड़ने का मौका दे रही लव कुश वाटिका ।

rktvnews

Leave a Comment