RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों के आलोक में जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड) 11मार्च।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों के आलोक में जिले में संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करना तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और सुदृढ़ करना था।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य, पोषण, महिला एवं बाल विकास तथा पशुपालन सहित अन्य निर्धारित सूचकांकों की क्रमवार समीक्षा करते हुए कार्यों में अपेक्षित गति लाने का निर्देश दिया। टीकाकरण कार्यक्रम एवं वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) की प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु सुदृढ़ माइक्रो-प्लान तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए उपायुक्त ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ एएनएम को टैग करने का निर्देश दिया।
बैठक में अवगत कराया गया कि वैक्सीनेटर की उपलब्धता नहीं होने से पशु टीकाकरण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि जेएसएलपीएस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मानव संसाधन उपलब्ध कराएं तथा पशुधन टीकाकरण अभियान में तेजी लाएं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं पशुधन सुरक्षा को मजबूती मिल सके।
पोषण सुदृढ़ीकरण की दिशा में टीएचआर वितरण कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी स्वयं इसकी नियमित निगरानी करें।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित जिला स्तरीय सभी सूचकांकों में तीव्र प्रगति सुनिश्चित करते हुए आगामी अप्रैल माह तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में मिशन मोड में कार्य करें। उन्होंने कहा कि विकास सूचकांकों में सुधार से जिले की समग्र रैंकिंग एवं सेवा वितरण प्रणाली दोनों सुदृढ़ होंगी।

Related posts

राजस्थान:मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई!सभी परिवादों के हों शीघ्र निस्तारण: कृषि मंत्री

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर साफ-सफाई की करें समुचित व्यवस्था : जिलाधिकारी।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने मतदाताओ की सुविधा हेतु जारी किए विशेष निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद द्वारा जनता की समस्याओं से अवगत होने एवं उसके निदान को आयोजित जनसंवाद में पहुंचे सैकड़ो लोग।

rktvnews

मोइनुल हक कप फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे मैच पर भी भोजपुर का कब्जा।

rktvnews

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छोटे विमान और हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों के सलाहकार समूह की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment