RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:झारखंड विधानसभा की याचिका समिति का गिरिडीह दौरा।

परिसदन भवन में सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक।

याचिका से संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई की ली जानकारी,मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )07 अक्टूबर। झारखंड विधानसभा की याचिका समिति ने गिरिडीह जिले का दौरा किया। इस दौरान समिति के सदस्य माननीय विधायक मांडू, निर्मल महतो, माननीय विधायक बगोदर, नागेंद्र महतो और विधायक सारठ, उदय शंकर सिंह ने परिसदन सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। सदस्यों ने पदाधिकारियों से याचिका से संबंधित मामलों में की गई कार्रवाई की जानकारी ली और मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग, नगर परिषद, वाणिज्य कर, भवन निर्माण, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, भूमि संरक्षण, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज, खनन, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, भूअर्जन, पर्यटन खेलकूद एवं युवा कार्य, आपूर्ति, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 01 दिसंबर 24

rktvnews

(‘टोबेको फ्री युवा कैम्पेन’ 60-दिवसीय अभियान)- खाद्य सुरक्षा एवं दवा नियंत्रण टीमें भी करेंगी तंबाकू के विरूद्ध जंग में सहयोग, तंबाकू उत्पादों की बिक्री, सेवन और विज्ञापन पर कोटपा अधिनियम के तहत् कार्यवाही करने के निर्देश

rktvnews

किसानों को राहत देने के लिए गिरदावरी आगामी 10 दिनों में हो पूर्ण: मुख्यमंत्री

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी को मनोरमा न्यूज न्यूजमेकर पुरस्कार 2024 प्रदान किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 अगस्त 25

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नया संसद भवन राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

Leave a Comment