RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर: 1 से 30 मई 2026 तक होगा मकानों की सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य।

इंदौर में जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए जिला स्तर के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ शुरू।

अधिकारियों को बताए गए गणना के तौर-तरीके

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)11 मार्च।भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन और प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए इंदौर जिले में व्यापक तैयारियां जारी है। जनगणना के कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न चरणों में लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज बुधवार से द्वितीय चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण कलेक्टर कार्यालय स्थित ई-दक्ष केंद्र सेटेलाइट भवन में आयोजित हो रहा है। इस प्रशिक्षण में अधिकारियों को जनगणना से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं और तकनीकी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया गया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस चरण में जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर भवनों और परिवारों से संबंधित प्रारंभिक जानकारी एकत्रित की जाएगी।
जनगणना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय और ग्रामीण स्तर पर चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन अधिकारियों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि जनगणना की पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संचालित किया जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी निशा डामोर, वरिष्ठ जिला योजना अधिकारी माधव बेंडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जनगणना के जिला प्रभारी सूरज बडगे ने प्रतिभागियों को सीएमएमएस (जनगणना प्रबंधन एवं मॉनिटरिंग प्रणाली) पोर्टल के माध्यम से हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया। उन्होंने जिला जनगणना हस्तपुस्तिका, ग्राम निर्देशिका/नगर निर्देशिका अनुसूची तथा संपूर्ण प्रक्रिया प्रवाह के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों की सूची को एक्सेल शीट के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड करने तथा उनके नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

Related posts

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में अर्बन सिटीजन फैसिलिटेशन सेन्टर एवं सीनियर सिटीजन केयर सेन्टर का लोकार्पण किया।

rktvnews

बबूल के पेड़ पर लटका मिला टेंपो चालक का शव।

rktvnews

विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कॉर्पोरेट और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान ने लीन कैंपस स्टार्टअप्स (ट्रस्ट) और डब्ल्यूईआईसीआई इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:मुफस्सिल थानान्तर्गत 01 ट्रक में लदा कुल-1750.68 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 02 शराब माफिया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:सरदार वल्लभभाई ने राष्ट्रीय एकता को तटस्थ रखने का प्रयास किया जो अनुकरणीय : प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

भोजपुर:”आपका शहर आपकी बात” कार्यक्रम का आयोजन, नागरिकों की समस्याओं का प्रत्यक्ष संवाद।

rktvnews

Leave a Comment