RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने बड़की सरैया नगर पंचायत के अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को दिलायीं शपथ।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)17 मार्च।उपायुक्त रामनिवास यादव ने अनुमंडल कार्यालय सभागार में बड़की सरैया नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायीं। शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर सभागार में उत्साह का माहौल रहा।
इस दौरान उपायुक्त, रामनिवास यादव ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। उपायुक्त ने शपथ दिलाते हुए सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जनता ने आप सभी को विश्वास के साथ चुना है, इसलिए उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना आपकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों ने शपथ ग्रहण करते हुए संविधान के प्रति निष्ठा रखने, अपने कर्तव्यों का निष्पक्षता से निर्वहन करने तथा जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि स्थानीय निकायों की भूमिका ग्रामीण एवं शहरी विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रतिनिधि मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देंगे और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

नीतीश कुमार की 10 वीं बार ताजपोशी का मध्यप्रदेश मना रहा जश्न: सूरज जायसवाल

rktvnews

वन स्टॉप सेंटर बक्सर महिला, बाल विकास निगम एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन का स्वच्छता अभियान।

rktvnews

बागपत : प्रभारी मंत्री ने अस्थाई गौशाला का किया निरीक्षण।

rktvnews

वैशाली: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से लिया सामुदायिक रसोई की व्यवस्था का जायजा।

rktvnews

जिलाधिकारी की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक।

rktvnews

गिरीडीह:वाहन जांच अभियान में बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त एवं 78 हजार रुपये का चालान।

rktvnews

Leave a Comment