RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव।पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम हुये शामिल।

बाबू कुंवर सिंह किसी पहचान के मौहताज नही जरूरत है उनके साहस और पराक्रम को फैलाने और थाती को बचाने की जिसके लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध है:मुरारी गौतम।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,23 अप्रैल।आज बाबू वीर कुंवर सिंह जन्मोत्सव पर भोजपुर के जगदीशपुर में 1857 के महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।जगदीशपुर स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह किला परिसर में इस मौके पर सूबे के पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम पहुंचे और किला परिसर में झंडोत्तोलन करते हुए बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर किला परिसर में मौजूद संग्रहालय में दीप प्रज्जवलित किये गए और स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी भी निकाली। 80 साल की उम्र में अंग्रेजों से लोहा लेकर जगदीशपुर को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह के विज्योत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री मुरारी गौतम सहित जगदीशपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव जगदीशपुर से राजद के विधायक रामविशुन सिंह लोहिया,तरारी माले विधायक सुदामा प्रसाद,पूर्व विधायक भाई दिनेश,डीएम राजकुमार और एसपी प्रमोद कुमार सहित कई स्थानीय और जिलास्तरीय नेता मौजूद रहे।पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वीर कुंवर सिंह को किसी पहचान की जरूरत नही है जरूरत है उनकी बहादुरी और साहस की गाथा को फैलाने की और उनकी थाती को बचाने की जिसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है,वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान बाबु वीर कुँवर सिंह अमर रहे के नारे गूंजते रहे।मौके पर जगदीशपुर नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद पार्षद धनपुरा देवी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत के रोशन पांडे आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री 10 फरवरी को सुबह 11 बजे दूरदर्शन सहित कई प्लेटफार्मों पर देश भर के छात्रों से बातचीत करेंगे।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भोपालवासियों को मेट्रो ट्रेन की सौगात बहुत जल्द : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:आदर्श-जीवन और प्रेरणा के जीवंत प्रतीक हैं श्याम बिहारी प्रभाकर : पूर्व राज्यपाल

rktvnews

केंद्रीय विद्युत और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह ने महिलाओं से अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने और शून्य कार्बन उत्सर्जन की दिशा में भारत के ऊर्जा परिवर्तन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

rktvnews

बक्सर:”राष्ट्रीय बालिका दिवस”पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक पंकज उधास के निधन पर दुख व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment