RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

दरभंगा जिले के स्लम एरिया से चयनित निर्धन व शिक्षा से वंचित बच्चों के पठन-पाठन के संदर्भ में विभिन्न विद्यालयों का किया गया औचक निरीक्षण।

दरभंगा/बिहार 08 जनवरी।जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर अवर न्यायाधीश-सह-प्राधिकार सचिव रंजन देव ने जिले के स्लम एरिया से चयनित निर्धन व शिक्षा से वंचित बच्चों के पठन पाठन के संदर्भ में विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।
जानकारी देते हुए सचिव श्री देव ने कहा कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार स्लम एरिया के वैसे बच्चे जो गरीबी के कारण शिक्षा पाने से वंचित हैं,उनका चयन कर नजदीकी विद्यालयों में नामांकन कराना है एवं उनके पठन पाठन की जाँच समय समय पर किया जाना है।
इसी संदर्भ में पूर्व में चयन कर नामांकित बच्चों के पठन पाठन की जाँच अलीगढ़ पब्लिक स्कूल दुमदुमा, मध्य विद्यालय इमामबाड़ी,मध्य विद्यालय पंडासराय व प्राथमिक विद्यालय लहेरियासराय जाकर बच्चों से मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था के संबंध में पूछ-ताछ किया गया।
उन्होंने कहा कि प्राधिकार द्वारा आगे भी ऐसे बच्चों का चयन कर विद्यालयों में नामांकन कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जिला बाल संरक्षण ईकाई के उप निदेशक भी उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने लगभग 41,000 करोड़ रुपये की 2000 से अधिक रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:जैन कालेज के पूर्व प्राचार्य व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रो कुंज बिहारी सिंह की 20वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

भक्ति के विरोधी को ज्ञान की प्राप्ति हो ही नहीं सकती : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना रानी अवंती बाई की जयंती पर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

पटना:एसआरपी कॉलेज में मना शिक्षक दिवस।

rktvnews

बिहार:भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनी।

rktvnews

Leave a Comment