RK TV News
खबरें
Breaking Newsसंचार

जिलाधिकारी रीना जोशी ने मोबाइल टावरों के स्थापना हेतु बीएसएनएल के अधिकारियों संग की बैठक!दिए आवश्यक निर्देश।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 24 जून। जिलाधिकारी रीना जोशी ने जनपद के दुर्गम क्षेत्रों में हो रहे फॉर जी मोबाइल टावर स्थापना कार्यों की समीक्षा बीएसएनल के अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारी धारचूला के साथ की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये!
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी धारचूला को निर्देश दिये कि तवाघाट, छारछुम एवं जारजीबली में मोबाईल टावर स्थापना हेतु 3 दिन के भीतर बीएसएनएल विभाग को भूमि हस्तान्तरित कर दी जाय ताकि बीएसएनएल विभाग द्वारा टावर स्थापना की कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कनार में टावर स्थापित किये जाने हेतु क्षेत्र का सर्वे करने के निर्देश बीएसएनएल के अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारी धारचूला को दिये। जिलाधिकारी ने बीएसएनएल के अधिकारी को निर्देश दिए कि बुग्दीयार में टावर स्थापना हेतु वन भूमि हस्तारन्तरण को लेकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। जिलाधिकारी ने बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विशा में भी टावर स्थापना हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाय ताकि उस क्षेत्र में आईटीबीपी के कर्मचारियों को फॉर जी सेवा का लाभ मिल सके।
एसडीओ बीएसएनल पिथौरागढ़ मोहम्मद खालिद ने बताया कि जनपद में बीएसएनएल द्वारा 74 फोर जी मोबाइल टावर स्थापित किए जा रहे हैं जो दिसंबर 2023 तक स्थापित कर लिए जायेगें।
बैठक में एसडीओ बीएसएनल पिथौरागढ़ मोहम्मद खालिद उपस्थित थे एवं उप जिलाधिकारी धारचूला ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : कृषि महाविद्यालय के कैडेट्स ने सीखे विमान उड़ाने के गुर।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने सेंटर ऑफ रेज़िलिएंस की टीम संग की बैठक, कला मूर्तियों के स्थापित किए जाने पर हुई विस्तृत चर्चा।

rktvnews

रायपुर : उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार दिवाकर प्रसाद को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई।

rktvnews

सरकार ने मछली पकड़ने के आधुनिक बंदरगाहों और मछली लैंडिंग केन्‍द्रों के विकास के लिए 7,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्‍वीकृत कीं : परशोत्तम रूपाला

rktvnews

कई किसानों की आय दोगुनी हुई- संसद में शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी।

rktvnews

रायपुर : भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने साय सरकार का अहम फैसला।

rktvnews

Leave a Comment