RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

इंटर्नशीप करने आये विद्यार्थियों को एसपी ने दिये टिप्स!कंपटीशन से ही जीवन में बना रहता है उत्साह- प्रमोद कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 जून। सामाजिक संस्था ‘नई आशा‘ के साथ इंटर्नशिप कर रहे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने शनिवार को भोजपुर में महादलित टोलों में शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। बाद में छात्रों ने पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव से मिलकर प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशन्नता की बात है कि भोजपुर जिला के इतने विद्यार्थी एलपीयू में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। एसपी ने कहा कि जीवन में मंजिल का निर्धारण कर उसे प्राप्त करने के लिए बेहतर रास्ते पर चलते जाएं साथ ही संकल्प के साथ अपने मंजिल को प्राप्त करने के लिये समर्पित भाव व योजनावद्ध तरीके से नियमित प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में प्रतियोगिताएं हैं। विद्यार्थी जीवन में अध्ययन के क्षेत्र में, बेरोजगारी में रोजगार के लिए और किसी सेवा में आ जाने के बाद उसमें बेहतर करने के लिए सदैव प्रतियोगिता जारी रहती है। उन्होंने कहा कि अगर प्रतियोगिता नहीं रहें तो जीवन का उत्साह समाप्त हो जाएगा। आजीवन उत्साहित रहने के लिये अपने को अपडेट भी रखें, अन्यथा समय का अंतराल आपको वर्तमान दौर से पीछे धकेल देगा। मालूम हो कि एल.पी.यू. के छात्र-छात्राएं इससे पहले शाहाबाद डेयरी एवं नगर निगम जैसे संस्थानों में भी जाकर इंटर्नशिप के दरम्यान विभिन्न क्षेत्रों का गुर सीख चुके हैं। इस अवसर पर पर नई आशा के डाॅ भीम सिंह भवेश सहित एलपीयू के देवेन कुमार, आदर्श राज, सुप्रिया राज, ओम तिवारी, देवेन कुमार, अजीत यादव, आकाश कुमार ओझा, हर्ष कुमार पाण्डेय, शिवम कुमार, मधुरेन्द्र, नीतीश एवं मंजीत आदि थे।

Related posts

शहीद दिवस पर अमर स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

बागपत:रोजगार मेले में 188 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार।

rktvnews

भोजपुर:दशवी बोर्ड परीक्षा में संभावना के छात्र लक्की सम्राट बने स्कूल टाॅपर।

rktvnews

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऐप व पोर्टल लांच, मैनुअल का विमोचन।

rktvnews

भोजपुर:अवैध हथियार से डराना पड़ा भारी,पुलिस ने की गिरफ्तारी🤪

rktvnews

भोजपुर: बीज ग्राम योजना के तहत किसानों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment