RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

मोतिहारी/ पूर्वी चंपारण 24 जून।जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में बताया गया की जिलेभर में राशन कार्डधारी सदस्यों की कुल संख्या 4473251 के विरुद्ध 3873459 लगभग 87% लाभुकों का आधार सीडिंग किया जा चुका है।
पूर्वीकता प्राप्त श्रेणी एवं अंत्योदय योजना अंतर्गत मई माह का खाद्यान्न उठाव 100% एवं वितरण 92% कार्डधारियों के बीच किया गया है।
जून माह का 74% कार्ड धारियों के बीच खाद्यान्न वितरण किया गया है , जून माह का खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 30 तक है।
बैठक में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं छोटा एलपीजी सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग कर व्यवसायिक गतिविधियों में उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया।
आरटीपीएस के तहत प्रखंड वार नया राशन कार्ड निर्माण करने/ राशन कार्ड में सुधार संबंधी आवेदनों का शत प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करने और धान अधिप्राप्ति कार्य प्रगति समीक्षा के क्रम में सी एम आर गिराने का लक्ष्य 171529 .43 एमटी के विरुद्ध 132586 .17 एमटी लगभग 77.03% उपलब्धि बताया गया।शेष सीएमआर गिराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 तक निर्धारित है।

Related posts

मोइनुल हक कप फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम दिन भोजपुर और गया बराबरी पर।

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रपति ने गुना जिले के म्याना रेलवे स्टेशन को किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:विकेंड नुक्कड़ मुद्दा’ में नाटक “हमार बबुआ” की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

बागपत:जिला मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ 4 जून को लख्मीचंद पटवारी डिग्री कॉलेज में होने वाली मतगणना के संबंध में की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:जनहित परिवार ने भगत सिंह के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

आरा के पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन ।

rktvnews

Leave a Comment