RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने मतदान के लिए लिया ‘ई-संकल्प‘! जिलेवासियों से ई-संकल्प लेने के लिए की अपील।

RKTV NEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान )14 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री काना राम ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए ई-संकल्प सम्मान पत्र पोर्टल की शुरूआत की। उन्होंने स्वयं ई-संकल्प लेते हुए सभी राजकीय कार्मिकों सहित जिलेवासियों से भी संकल्प लेने के लिए अपील की। उन्होंने आह्वान किया कि आमजन और विद्यार्थी वर्ग zilahanumangarh.in पोर्टल पर लोकसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ लें। पोर्टल पर ई-संकल्प पत्र भरकर अपना ई-संकल्प सम्मान प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर अपलोड करें। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य आमजन को मतदान के प्रति जागरूक कर मतदान के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करना है।

ई-संकल्प पत्र को भरने की प्रक्रिया

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक श्री योगेंद्र कुमार ने बताया कि ई-संकल्प पत्र को भरने के लिए संकल्पकर्ता विद्यार्थी या नागरिक श्रेणी का चयन करना है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र का चयन करने के बाद ब्लॉक व ग्राम पंचायत का चयन करना होगा। अगर मतदान संकल्प पत्र भरने वाला विद्यार्थी है तो शैक्षणिक संस्थान का चयन अन्यथा व्यवसाय का विकल्प भरा जाएगा। संकल्पकर्ता का नाम व पिता का नाम दर्ज कर संकल्पकर्ता अपने परिवार के सभी सदस्यों को भी इसमें जोड़ सकता है। एड वॉटर पर क्लिक करने पर परिवार के सभी मतदाताओं के नाम तथा नंबर दर्ज कर उनका मतदान संकल्प पत्र भरा जा सकता है।

नवाचार में हनुमानगढ़ जिला रहा था प्रथम

इसी प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए विधानसभा चुनाव में जिले ने नवाचार करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की टीम ने संकल्प पत्र का ऑनलाइन ई-संकल्प सम्मान पत्र के रूप मेंीजजचरूध्ध््रपसंींदनउंदहंतीण्पदध् पोर्टल पर विकल्प तैयार किया था। इसी तर्ज पर लोकसभा चुनाव में विद्यार्थी और आम नागरिक भी मतदान करने का संकल्प ले सकते है। ऑनलाइन संकल्प लेने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक प्रमाण पत्र जारी होगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। संकल्प पत्र को ई-संकल्प सम्मान पत्र के रूप में जारी करने वाला हनुमानगढ़ पूरे प्रदेश में प्रथम जिला था।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदी लाल मीणा, नोहर एडीएम गोपाल कुमार सहित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और निर्वाचन शाखा कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

आरईसी की सहायक कंपनी आरईसीपीडीसीएल ने राजस्थान से नवीकरणीय ऊर्जा की निकासी के लिए एसपीवी को पावरग्रिड को सौंप दिया।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: तिरहुत प्रमंडल,आयुक्त के रूप में राज कुमार ने पदभार किया ग्रहण।

rktvnews

पटना:मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में BPSM और IIM बोधगया के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हुआ हस्ताक्षर।

rktvnews

भोजपुर:प्रकाश सिंह भाजयुमो के प्रदेश सह क्षेत्रीय प्रभारी मनोनीत, नेताओं ने दी बधाई।

rktvnews

छोटी उम्र में आवाज, रैप और धुन से दुनिया के सामने पहचान बना रहे हैं रियल तनिष्क।

rktvnews

दुमका:हमारी सरकार हेडक्वार्टर से नहीं बल्कि गांवों से चलने वाली सरकार: हेमंत सोरेन

rktvnews

Leave a Comment