RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:नगरपरिषद सभागार में महिला सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)08 मार्च।जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर नगर परिषद, हाजीपुर के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद की सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान सीआरपी क्षेत्र से प्रिया भारती, चंदा देवी एवं सविता देवी को सम्मानित किया गया। वहीं स्वच्छता साथी क्षेत्र से मंजू कुमारी, मुन्नी कुमारी और नीति लता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सफाई महिला कर्मचारियों में रीना देवी, भागो देवी, हिंदू देवी, अनीता देवी, पूनम देवी, रिंकू देवी, सीमा देवी, पिंकी देवी, मुन्नी देवी तथा रीना देवी को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शपथ भी दिलवाया गया।
इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने कहा कि समय बदल चुका है और आज महिलाएं अपनी अलग पहचान बनाते हुए आत्मनिर्भर बन रही हैं। पहले कई बार महिलाएं अपने अनुभव और क्षमता का सही उपयोग नहीं कर पाती थीं, लेकिन अब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब केवल घर-गृहस्थी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रशासन, राजनीति, व्यवसाय और खेल सहित हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में कई महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से काम कर आत्मनिर्भर बन रही हैं, जिसकी नगर परिषद सराहना करती है। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार पूरी तरह बंद होने चाहिए और लोगों को अपनी मानसिकता बदलते हुए महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।
नगर परिषद हाजीपुर के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर परिषद द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सभापति के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद संध्या रानी, माला कुमारी, सुषमा कुमारी, अनामिका पूजा, अजय सिंह, विशाल कुमार, सिटी मैनेजर दीपक कुमार तिवारी, सिटी मैनेजर सूर्य प्रकाश, राहुल कुमार, नप कर्मचारी व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related posts

पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर शुरू हुआ ‘जागो सरकार जागो’ अभियान।

rktvnews

भोजपुर:पंचायती राज मंत्री ने बड़ी संख्या में लोगों से विक्रमगंज चलने का किया आह्वान।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा हाता में पुरुष परिधानों के थोक एवं फुटकर बिक्री डीलिंग काउंटर का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

बक्सर: प्रशिक्षण शिविर में कर्नल रितेश रंजन ने किया क्वार्टर गार्ड का विजिट।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 अगस्त 25

rktvnews

नागपुर में सुपर मॉम क्राउन सीजन 5 किड्स फैशन आइकन’ को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया।

rktvnews

Leave a Comment