RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:नारी के विकास से ही समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव : उप विकास आयुक्त

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)08 मार्च।प्रखंड कार्यालय चतरा सदर के सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला परिषद सदस्य चन्द्रदेव गोप तथा जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) गौरव कुमार जयसवाल ने सखी मंडल की दीदियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि नारी के विकास से ही समाज एवं राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सखी मंडल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। साथ ही उन्होंने सखी मंडल की दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
जिला परिषद सदस्य चन्द्रदेव गोप ने भी महिला समूहों की दीदियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। समूह के माध्यम से बैंक से ऋण लेकर महिलाएं छोटे-छोटे व्यवसाय कर आत्मनिर्भर बन रही हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के डीपीएम गौरव कुमार जयसवाल ने बताया कि सखी मंडल की दीदियों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़कर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके माध्यम से वे कृषि, पशुपालन तथा कुटीर उद्योग जैसे कार्यों से अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना रही हैं। उन्होंने बताया कि धान खरीदारी, स्कूलों में रागी लड्डू एवं दाल की आपूर्ति जैसे कार्य भी अब सखी मंडल की दीदियों के माध्यम से किए जा रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है।
कार्यक्रम के दौरान सखी मंडल की दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए समूह से जुड़ने के बाद अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडर एवं समूहों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डीएम लाइवलीहुड राजेश कुमार राम, डीएम एसएमआईबी पप्पू कुमार, डीएम एफआई आमोद कुमार सिंह, डीएम ईपी नागेश्वर कुमार, बीपीएम दीपक कुमार सिंह, एफटीसी औरंगजेब अख्तर सहित जेएसएलपीएस के अन्य कर्मी एवं सखी मंडल की दीदियां उपस्थित थीं।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’”के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

सजग एवं सचेत रहकर अपने दायित्वों का निवर्हन करें एफएसटी एवं एसएसटी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी।

rktvnews

दरभंगा:आर्थिक हल युवाओं को बल के तहत छात्र और छात्राओं को दी गई जानकारी।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से त्रिपुरा सरकार में नौकरी के लिए 2800 से अधिक नियुक्ति पत्रों के वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति को पांच देशों के राजदूतों ने अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

गोपालगंज डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने एसएस बालिका प्लस-टू विद्यालय में लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment