RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित*-” Give to Gain”

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)08 मार्च।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) रामगढ़ द्वारा जिला समाहरणालय सभाकक्ष में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामगढ़ की विधायक ममता देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर विधायक ममता देवी, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रीता सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा सिंह,प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला सहित जिले के सभी प्रखंडों से सखी मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा अतिथियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कार्यक्रम प्रबंधक रीता सिंह द्वारा महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजित कार्यक्रम की जानकारी दी गई। इसके पश्चात ग्रामीण विकास विभाग द्वारा तैयार महिला सशक्तिकरण से संबंधित वीडियो प्रदर्शित किया गया।
इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले मांडू प्रखंड के रतवे संकुल संगठन की अध्यक्ष कुंती देवी ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं मांडू प्रखंड की जेंडर सीआरपी हेमंती देवी ने जेंडर रिसोर्स सेंटर द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं इससे महिलाओं को मिलने वाले सहयोग के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा ने महिलाओं के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मिशन शक्ति, नारी अदालत एवं वन स्टॉप सेंटर आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा सिंह ने महिला सशक्तिकरण के महत्व और महिलाओं की भागीदारी पर विशेष प्रकाश डाला।
उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के विकास हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं से महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएँ एक-दूसरे का साथ देती हैं, तब अवसर, आत्मविश्वास और बदलाव की राह बनती है।
जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी ने कहा कि आज महिलाएँ घरों से बाहर निकलकर पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं और अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
मुख्य अतिथि विधायक रामगढ़ ममता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि जब महिलाएँ एक-दूसरे का साथ देती हैं, तब समाज का समग्र विकास संभव होता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं और देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संकुल संगठन, ग्राम संगठन एवं जेएसएलपीएस में कार्यरत कैडरों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ साथ सभी प्रखंड के सभी संकुल संगठन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Related posts

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर सख़्त कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

जाति और अदालत : न्यायिक चर्चा और अधूरा संवैधानिक वादा!

rktvnews

जयपुर:संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर के टेलीमानस सेंटर को सराहा।

rktvnews

बक्सर: मतदान प्रतिशत वृद्धि को ले डीएम और एसपी का राजपुर प्रखंड के अकबरपुर पंचायत में लगा संध्या चौपाल।

rktvnews

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

rktvnews

केंद्र ने खतरनाक वस्‍तुओं की ढुलाई में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए।

rktvnews

Leave a Comment