RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: प्रशिक्षण शिविर में कर्नल रितेश रंजन ने किया क्वार्टर गार्ड का विजिट।

राष्ट्रीय एकता की महता से कैडेटों को कराया रूबरू।

नौवें दिन के प्रशिक्षण शिविर में बंकर ड्रिल बना आकर्षण का केंद्र।

RKTV NEWS/डुमरांव (बक्सर)19 अक्टूबर। शनिवार को 30 बिहार बटालियन NCC के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।समादेशी पदाधिकारी सह कैम्प कमान्डेन्ट कर्नल रितेश रंजन द्वारा क्वार्टर गार्ड का विजिट किया गया। इसके पश्चात नेतृत्व कौशल को विकसित करने के गुण कैडेटों को बताया गया। विदित हो की क्वार्टर गार्ड सैनिकों की एक छोटी टुकड़ी होती है जो किसी सैन्य संस्थान के प्रवेश द्वार पर एक अनौपचारिक गार्ड के रूप में कार्य करती है। इस दौरान वे राष्ट्रीय एकता क्यों जरूरी है। इस विषय पर कैडेटों के विचारों से रूबरू हुए तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया। विविधता में एकता यही भारत की पहचान है। शनिवार के प्रशिक्षण शिविर का मुख्य आकर्षण बंकर ब्रस्टिंग ड्रिल रहा। जिसके अंतर्गत यह बताया गया कि सेना किस प्रकार दुश्मनों पर आक्रमण करती है और अपनी सुरक्षा करते हुए दुश्मनों के बंकर को बर्बाद करती है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के कैम्पों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को पुरस्कृत किया गया जिसमें थल सेना कैम्प में फील्ड सिग्नल में त्रिशा कुमारी बिहार व झारखण्ड गर्ल्स कैडेट की सीनियर रही तथा ज्योति प्रिया कुमारी जजिंग डिस्टेन्श में बिहार व झारखण्ड निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी. बक्सर का नाम रौशन किया। अंत में विभिन्न विद्याालयों एवं कॉलेजों से आए हुए कैडेटों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबकों मंत्रमुग्ध कर दिया तथा झूमने पर मजबूर कर दिया।
इस शिविर में 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी के पी.आई सुबेदार मेजर डुबराज साहु, सुबेदार मुकेश कुमार, सुबेदार अरविंद कुमार, नायक सुबेदार सी.एस. सिंह, नायक सुबेदार वरूण कुमार, बी.एच.एम राहुल कुमार सिंह, सी.एच.एम नितिश कुमार, सी.एच.एम नवीन कुमार, सी.एच.एम सुमन सोरभ, नायक विजयानन्द, सी.एफ.एन आलोक कुमार, हवलदार रवि शंकर एवं ए.एन.ओ डॉ० अरबाब खान, डॉ० योगर्षि राजपूत, डॉ० अमृता सिंह, डॉ० संजय रंजन सिन्हा, अभयानंद प्रजापति, एवं सिविल स्टाफ नरेश प्रसाद, कौशलेन्द्र कुमार एवं चंदन कुमार, संजय कुमार, इंद्रजीत कुमार, आदित्य कुमार, सिद्धार्थ शंकर और डी. के. कॉलेज के एन.सी.सी सहायक रौशन सिंह का कार्य सराहनीय रहा।

Related posts

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री रितु राज सिन्हा का बक्सर जाने के क्रम में भाजपाइयों ने किया स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:सदर प्रखंड के 17 पंचायत को बाढ क्षेत्र घोषित कर बाढ राहत कार्य तेज करे जिला प्रशासन: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोपाल:सबका विकास हमारा संकल्प, हर वादा करेंगे पूरा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर में पेंशन महोत्सव ,बढ़ी हुई पेंशन राशि का लाभ।

rktvnews

वैशाली:शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी

rktvnews

75 दिव्यांगजनों के बीच वितरित हुआ मोटर चालित ट्राई साईकिल।

rktvnews

Leave a Comment