RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: विद्यालय में सुरक्षित शनिवार गतिविधि के तहत चित्र संयोजित व प्रदर्शनी का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 मार्च।स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी भोजपुर के कला प्रेक्षागृह में सुरक्षित शनिवार गतिविधि के तहत चित्र संयोजित व प्रदर्शनी आयोजित किया गया। विषय रखा गया था आगजनी व विद्युत घात से बचाव का उपाय, छात्राओं ने चित्र सृजित कर एक कलात्मक माहौल बना दिया। तकरीबन 25 छात्राओं ने मिलकर चित्र व पोस्टर से एक जागरूकता संदेश देने की भरपूर कोशिश किया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह चित्रों का अवलोकन करते हुए छात्राओं को संबोधित करते हुए बोले यह एक सृजनात्मक जागरूकता हैं। सुरक्षित शनिवार गतिविधि व बचाव जागरूकता अभियान के तहत चित्र संयोजित करवाया गया है। निश्चित रूप से छात्राओं ने अपने मौलिक विचारों और सारगर्भित समझ के अनुसार सृजनशीलता को प्रदर्शित किया है,सामाज में साकारात्मक संदेश जाएगा। वहीं वरिष्ठ संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार ने विषय के बारिकीयों को छात्राओं के सामने सहज अंदाज में रख एक बेहतर माहौल बनाया। श्री प्रमोद कुमार अपने संबोधन क्रम में बोले चित्र एक ससक्त अभिव्यक्ति का माध्यम है जहां छात्राएं अपने रंग ब्रस से ब्यक्त किया है। चित्र में आगजनी और बिजली के गलत प्रयोग से क्या क्या क्षति हो सकता है चित्रित किया गया है। सुरक्षित शनिवार कला गतिविधि के लिए होता है जहां समय समय पर छात्राओं से तरह तरह का शैक्षणिक रचनात्मक गतिविधियों को विद्यालय में संयोजित किया जाता है। पुरे आयोजन को संयोजित किया था चित्रकार कला शिक्षक रौशन राय ने। अपने संबोधन क्रम में शैक्षणिक कलात्मक गतिविधियों को विद्यालय नवाचार शिक्षा से जोड़ ढेरों रचनात्मक विषय को प्रभावी विचार रखा। मानव संघर्ष विषय संदर्भ पर बोलते हुए कहा कि आगजनी गांव कस्बों में अक्सर देखने को मिल जाता है। अगर हम जागरूक रहें तब जीवन के साथ घर संपति को भी इस भयावह अवसर पर खुद को सुरक्षित रखते हुए बचा पाएंगे। सम्मिलित छात्राओं में मुख्य आसमां खातून, रौशन प्रविण, अंजली सिंह, नंदनी कुमारी, रूचि कुमारी,किरण चौरसिया, खुशी कुमारी, अनामिका कुमारी , अंजुम अंसारी, खुशी कुमारी,सीधी कुमारी,सुरूची कुमारी, प्रिंसी कुमारी आदि छात्राओं ने अपने चित्रों में एक व्यापक संदेश के साथ कलात्मकता को संजोए रखा। निश्चित रूप से छात्राओं का उत्साह देखने लायक था जहां रंग और पेंसिल से खाका को मूर्त रूप दे रही थी।

Related posts

नारनौल:हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने डीसी मोनिका गुप्ता के साथ की वीसी

rktvnews

इंसाफ मंच के राज्य सचिव द्वारा दिया गया बयान समाज को तोड़ने और देश को कमजोर करनेवाला!ऐसे संगठनो पर रोक लगनी चाहिए- दुर्गा राज

rktvnews

नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमानपत्‍तन को हवाई अड्डा लाइसेंस प्रदान किया गया।

rktvnews

गिरिडीह:महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु एक समग्र एवं समेकित योजना है, मिशन शक्ति:उपायुक्त

rktvnews

पटना:प्रकृति के मनोरम चितेरे और छायावाद-युग के महान कवि थे पंत: डॉ सुलभ

rktvnews

सिवान:जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जिला परिषद के सभागार में संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment