RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ की जिला उद्योग बंधु की बैठक।

बागपत/उत्तरप्रदेश 25 जुलाई। आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जिला उद्योग बंधु के संबंध में बैठक कर संबंधित अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा उद्यमियों को योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए उन्होंने कहा जनपद में उद्योग क्षेत्रों का विकास ब्रह्द स्तर पर होना चाहिए जिलाधिकारी ने कहा उद्यमी की समस्या को संबंधित अधिकारी त्वरित गति से गुणवत्ता के साथ निस्तारित करें और आपस में समन्वय भी स्थापित करते रहें । जिलाधिकारी ने कहा कि यूपीसीडा में जो कार्य लंबित हैं उन्हें तत्काल पूर्ण कराया जाए उन्होंने अपूर्ण कार्यों पर नाराजगी व्यक्त की जिसमें बाउंड्री वाल, वाटर टैंक पानी की सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो रही है नालियों में गंदगी आदि पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारी को गंभीरता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। और अगली बैठक में डीजीएम के आए जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यमियों द्वारा बिजली कट की समस्या को गंभीरता के साथ बताया जा रहा है कि प्रतिदिन 8 से 10 बार कट लग जाता है जिससे फैक्ट्री में काफी नुकसान हो रहा है इस पर अधीक्षण अभियंता स्वयं देखें और इस व्यवस्था को दुरुस्त कराएं जिससे कि उद्यमियों को कोई समस्या ना हो ।

बागपत बड़ौत खेकड़ा विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया कि 4 सप्ताह के अंतर्गत किसी भी नक्शे का निस्तारण किया जाए कोई भी नक्सल अपने पास लंबित ना रखा जाए ।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिला स्तर पर जो एम ओ यु हुए हैं उनकी कोई समस्या हो तो उन्हें तत्काल निस्तारित किया जाए संबंधित विभाग कोई भी पेंडेंसी ना रखें , उद्यमियों को जनपद में किसी भी स्तर पर कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी और जनपद में उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ,जीएम डीआईसी अर्चना तिवारी , अधीक्षण अभियंता विद्युत ,अधिशासी अभियंता आदि उपस्थित रहे ।

Related posts

भोजपुर:बालू लादने के विवाद में मजदूरों के 2 गुट आपस में भिड़े,चलाई गोली।

rktvnews

भोपाल:ग़ालिब और राजुरकर की पुण्य तिथि का आयोजन एवं “दास्तान ए मिर्ज़ा ग़ालिब” का विमोचन।

rktvnews

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने सभी संस्थाओं के लिए एम2एम और डब्‍ल्‍यूपीएएन/डब्‍ल्‍यूएलएएन पंजीकरण का विस्तार किया।

rktvnews

बिहार: पूर्वी चंपारण:टीबी मुक्‍त अभियान को लेकर केंद्रीय टीम ने की जिला यक्ष्मा केंद्र व स्वास्थ्य केंद्रों की पड़ताल।

rktvnews

भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

खान मंत्रालय ने खनन और खनिज प्रसंस्करण में अनुसंधान एवं नवाचार प्रोत्‍साहन के लिए खनन स्टार्ट-अप वेबिनार आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment