आरा/भोजपुर 11 सितंबर।आज पुलिस अधीक्षक भोजपुर के द्वारा सर्किल इंस्पेक्टर बिहिया के ऑफिस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सर्किल ऑफिस में सभी अभिलेखों की समीक्षा की गई तथा लंबित कांडों के सुपरविजन और निस्तारण हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ सर्किल इंस्पेक्टर को भी रात्रि गश्ती के साथ-साथ वाहन चेक करवाने और अपराधियो के खिलाफ सूचना संकलन करके छापेमारी में प्रतिभाग करने का निर्देश दिया गया। इस निरिक्षण के दौरान बेहतर कार्य करने वाले कुछ पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन पारदर्शी और उत्तरदायी पुलिसिंग के लिए कई दिशा निर्देश भी दिए गए।
