RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बिहार के उप मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने दिल्ली में की मुलाकात।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 31 जुलाई।बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बुधवार को कृषि भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान, बैठक में दोनों राज्यों के कृषि मंत्रियों ने क्षेत्र में कृषि एवं किसान कल्याण के संबंध में चर्चा कर अपने सुझाव दिए। शिवराज सिंह ने बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों को किसानों के हित में दिशा-निर्देश दिए।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बैठक में बिहार व उ.प्र. के मंत्रियों से अनुरोध किया कि वे आगामी 2 अगस्त को होने वाले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के वृहद कार्यक्रम में अधिकाधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन का लाभ मिल सकें। शिवराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी वाराणसी (उ.प्र.) से पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में जारी करेंगे। ये कार्यक्रम सभी राज्यों में होगा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह पटना (बिहार) में इसके आयोजन में सम्मिलित होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर शिवराज सिंह ने बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री सिन्हा व उ.प्र. के कृषि मंत्री श्री शाही से बातचीत की।
बैठक में, श्री शाही ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों के जुड़ने की आखिरी तारीख को 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी जाए, जिस पर श्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया, वहीं श्री शाही तथा श्री सिन्हा ने किसानों के हित में अन्य कई सुझाव भी दिए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया और शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
बैठक में केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी सहित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:शीतलहर से राहत हेतु गढ़वा जिला को 3 लाख रुपये की स्वीकृति।

rktvnews

भोजपुर: वन महोत्सव सप्ताह अंतर्गत महिला कॉलेज में किया गया पौधारोपण।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

झारखंड:चतरा:विधानसभा चुनाव को लेकर सिमरिया में प्रभात फेरी के साथ निर्वाचन मेले का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को ले अपर समाहर्ता ,भोजपुर की विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं संग सारगर्भित परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन कला संकुल का अवलोकन।

rktvnews

Leave a Comment