RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:परंपरा और स्वावलंबन की अनूठी मिसाल बनी बालाघाट की नसीबा खान

स्वदेश का धागा – ग्रामीण भारत की करघे से बुनी कहानी।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)08 मार्च।हाउस ऑफ़ तसल्ली स्टार्टअप- राफ्टएंडरसन प्रायवेट लिमिटेड के प्रयास और “विमेन वीव” के सहयोग से मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के मेहंदीवाड़ा (वारा सिवनी) गांव की बुनकर नसीबा खान अपने करघे से परंपरा और स्वावलंबन की अनूठी मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं। उनके हाथों से हाथ-कांते ऑर्गेनिक कपास पर बुना गया स्टोल केवल वस्त्र नहीं, बल्कि सादगी, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की भावना का प्रतीक है। इसमें बुना गया चरखे का मोटिफ महात्मा गांधी के स्वदेशी और महिला स्वावलंबन के विचारों को समर्पित है।
करीब 2 दिनों के अथक श्रम से तैयार यह डिजाइन करघे की लय और ग्रामीण भारत की रचनात्मकता को दर्शाता है। यह पहल न केवल पारंपरिक हथकरघा कला को जीवित रखने का प्रयास है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। स्पर्श में कोमल और आकर्षण में कालातीत यह स्टोल ग्रामीण भारत की उस सृजनशील शक्ति का प्रतीक है, जो परंपरा और आधुनिकता को एक साथ बुनती है
सृजन को अनुराधा शंकर से.नि. आईपीएस जो कि गांधी पीस फाउंडेशन से संबद्ध हैं के द्वारा वेटिकन सिटी के धर्मगुरू पोप तथा अन्य को रोम के एक कार्यक्रम में 26 अक्टूबर 2025 को भेंट किया गया। इस कल्पना को साकार करने में नर्मदापुरम की महिला उद्यमी रत्नम श्री और राकेश ने अपना योगदान दिया है।

Related posts

शाहपुर नगर पंचायत की सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: मनोज सिंह कुशवाहा बने बिहिया प्रखंड जनता दल (यू. ) अध्यक्ष।

rktvnews

चतरा;उपायुक्त अबु इमरान चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 का जायजा लेने पहुंचे लवालौंग।

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा उच्च न्यायालय, पटना में लंबित वादों की समीक्षा की गयी।

rktvnews

सीवान:राघवेंद्र सिंह खरवार ने जनसुविधाओं के मद्देनजर सिवान से पटना के लिए प्रतिदिन इंटरसिटी ट्रेन की रेलवे मंत्रालय से की मांग।

rktvnews

अक्टूबर 2024 में कोयला उत्पादन 84.45 मिलियन टन तक पहुंचा।

rktvnews

Leave a Comment